: MP में 3 और 4 साल के बेटों की पिता ने की हत्या: घर के आंगन में पड़े मिले दोनों के खून से लथपथ शव, जानिए क्या है वजह
पत्नी का गला घोंटकर मारने की कोशिश की
बच्चों की मां मंजू ने पुलिस को बताया- रात को पति सिकदर ने मेरा गला घोंटकर मारने की कोशिश की। मैं किसी तरह बचकर बड़े बेटे पंकज को लेकर घर से भागी। बेटा आकाश (4) और विकास (3) घर पर रह गए।
घर लौटी तो दोनों बच्चों के शव पड़े मिले
मंजू ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब वह घर लौटी तो दोनों बेटे आकाश और विकास घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में पड़े थे। उनकी सांसें नहीं चल रही थीं। पति घर के अंदर से गायब था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दोनों बच्चों पर धारदार हथियार से हमला किया था।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम
बच्चों के शव देखकर मंजू ने गांव के पटेल प्रताप सिंह को सूचना दी। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। डही थाना प्रभारी दिलीप ताड़ेवाला ने बताया कि बच्चों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है। महिला से भी पूछताछ की जा रही है। आरोपी पेशे से किसान था, जो विक्षिप्त बताया जा रहा है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन