: गर्लफ्रेंड ने शादी का दबाव बनाया तो मार डाला: गला घोंटकर हत्या की, फिर तालाब में फेंका शव, अगले दिन निकालकर कब्र में दफनाया
दोनों के घर आधा किलोमीटर की दूरी पर हैं
शंकर और साक्षी के घर करीब 500 मीटर की दूरी पर हैं। इसलिए दोनों एक-दूसरे को करीब तीन-चार साल से जानते थे। शंकर शादीशुदा था, लेकिन उसकी पत्नी 3 साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद शंकर साक्षी से बातचीत करने लगा। साक्षी भी शंकर से प्यार करने लगी। वे शादी भी करना चाहते थे, लेकिन परिवार तैयार नहीं था।
MP के 89 हजार विद्यार्थियों को मिले लैपटॉप: CM ने कहा- हर किसी के जीवन में पेपर प्रयास जरूरी, छात्रों ने कहा- लैपटॉप से पढ़ाई में मिलेगी मदद
पीको-कड़ाई की दुकान चलाती थी युवती
साक्षी गांव में अपने घर के पास पीको और कढ़ाई की दुकान चलाती थी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि परिवार के मना करने के बावजूद साक्षी शंकर से बात करती थी और उससे शादी भी करना चाहती थी। जब भी दोनों की फोन पर बात होती थी, तो वह शंकर से शादी करने के लिए कहती थी। शंकर इस बात से तंग आ गया था। जब उसने जिद की, तो शंकर ने उसे जान से मारने का मन बना लिया।
मिलने के बहाने घर से बुलाया और फिर मार डाला
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 13 फरवरी को साक्षी को घर बुलाया था। साक्षी दोपहर करीब 3 बजे किसी के लिए कपड़े सिलवाने की बात कहकर घर से निकली और सीधे शंकर के घर चली गई।
जब साक्षी काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो उसकी मां ने उसे फोन किया। उसने मां से कहा कि वह घर के पास ही है और जल्द ही वापस आ जाएगी। पूछताछ में शंकर ने पुलिस को बताया कि मां से बात करते समय उसने साक्षी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी।
इस घटना के समय आरोपी की मां भी घर में मौजूद थी, लेकिन उसे भी इस बात की भनक नहीं लगी। इधर, जब साक्षी काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जब वह नहीं मिली तो उन्हें शंकर राजपूत नाम के युवक पर शक हुआ और उसके अपहरण का शक हुआ।
15 फरवरी को पुलिस ने संदिग्ध युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया। जब साक्षी की कॉल डिटेल खंगाली गई तो पता चला कि आखिरी बार उसकी शंकर से बात हुई थी।
दो घंटे तक शव के पास बैठा रहा
थाना प्रभारी शाकिर खान ने बताया कि आरोपी ने शाम करीब 6 बजे दुपट्टे से गला घोंटकर युवती की हत्या कर दी। इसके बाद वह करीब 2 घंटे तक घर में शव के पास बैठा रहा। हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर शव को दफनाया गया, वहां पहले से ही किसी की कब्र थी। घटना के बाद आरोपी बेफिक्र होकर गांव में घूमने लगा।
परिजन बोले- अकेला व्यक्ति यह सब नहीं कर सकता
हत्या का खुलासा होने के बाद साक्षी के परिजनों ने घटना में अन्य लोगों के शामिल होने का शक जताया है। उनका कहना है कि अकेला व्यक्ति यह सब नहीं कर सकता। इसमें उसके परिजनों और परिचितों ने मदद की होगी। इस पर पुलिस ने आश्वासन दिया कि जांच की जा रही है, यदि कोई साथी होगा तो उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।
घर के पिछवाड़े से पकड़ा गया आरोपी
संदेह गहराने पर पुलिस ने शंकर को उसके पिछवाड़े से हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन