Logo
Breaking News Exclusive
कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत

दारू पार्टी से खाई तक, दोस्ती के कत्ल की खौफनाक कहानी : हिस्ट्रीशीटर के कनपटी-पीठ और प्राइवेट पार्ट में गोली मारी, 25 फीट नीचे फेंकी अर्धनग्न लाश

एमपी के रायसेन जिले में सामने आई एक सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। जिस दोस्त ने शराब पार्टी के बहाने बुलाया, उसी ने पूरी साजिश रचकर अपने साथी को मौत के घाट उतार दिया। बदले की आग में अंधे होकर आरोपियों ने न सिर्फ गोली मारकर हत्या की, बल्कि शव के साथ अमानवीय क्रूरता भी की।

रायसेन एसपी आशुतोष गुप्ता ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सोनीपत (हरियाणा) के हिस्ट्रीशीटर विवेक उर्फ अविनाश शर्मा की हत्या पूरी प्लानिंग के तहत की गई। इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड बंटी फौजी उर्फ अमित जाट समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।

बदले की आग में रची गई हत्या की साजिश

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी बंटी फौजी सीहोर जिले के बाबई क्षेत्र में मछली फार्म का ठेका चलाता था। करीब 20 दिन पहले उस पर गोली से हमला हुआ था, जिसमें वह घायल हो गया। बंटी को शक था कि इस हमले के पीछे उसका दोस्त विवेक ही है। इसी शक ने बदले की साजिश को जन्म दिया।

शुक्रवार शाम बंटी ने अपने साथियों के साथ विवेक को सतलापुर थाना क्षेत्र के लोरका पिपलिया रोड स्थित खेत के मकान में शराब पार्टी के बहाने बुलाया। देर रात तक पार्टी चली और इसके बाद सभी अलग-अलग दिशा में निकल गए। विवेक अपनी कार से नर्मदापुरम की ओर रवाना हुआ।

रास्ते में रोका, फिर बेरहमी से हत्या

आधी रात को पहले से घात लगाए बैठे बंटी फौजी और उसके साथी नीरज मीणा ने विवेक की कार को रोका। जैसे ही वह रुका, आरोपियों ने उसकी कनपटी पर बंदूक रख दी। विवेक ने जान की भीख मांगी, लेकिन आरोपियों ने सिर में गोली मार दी। गोली आर-पार हो गई। इसके बाद पीठ में गोली दागी गई और अंत में प्राइवेट पार्ट पर गोली मारकर क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं।

हत्या के बाद शव को कार की डिग्गी में डालकर सीहोर जिले के शाहगंज क्षेत्र के बहोटा घाट के जंगल ले जाया गया, जहां करीब 25 फीट गहरी खाई में अर्धनग्न अवस्था में फेंक दिया गया।

गुमशुदगी का नाटक, लेकिन मोबाइल ने खोला राज

हत्या के बाद बंटी ने अपने नौकर गोलू लोधी को फोन कर मौके से ले जाने को कहा। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए साथियों से सतलापुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

हालांकि, शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज की। घटनास्थल के पास विवेक का मोबाइल मिलने और मुखबिर की सूचना पर गोलू उर्फ टार्जन को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पूरी साजिश का खुलासा हुआ।

दोनों ही थे आपराधिक पृष्ठभूमि के

एसपी ने बताया कि मृतक विवेक उर्फ अविनाश शर्मा मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला था और उसके खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज थे। वह पिछले दो साल से नर्मदापुरम में कपड़े की दुकान चला रहा था। वहीं मुख्य आरोपी बंटी फौजी का भी लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है।

गिरफ्तार आरोपी

बंटी फौजी उर्फ अमित जाट (41), निवासी जलालाबाद, गाजियाबाद (हाल सतलापुर)

राहुल साहू (33), निवासी सतलापुर

नीरज सेन (40), निवासी भोपाल

रवि अवस्थी (30), निवासी मंडीदीप

गोलू उर्फ टार्जन (28), निवासी सतलापुर

गुमनाम सिंह उर्फ बब्बल यादव (41), निवासी भोपाल

फरार आरोपी

नीरज मीणा (33), निवासी नर्मदापुरम

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन