CCTV Footage Viral
MP में हत्यारे ने बहाया खून की नदिया : रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने
Thu, May 7, 2026
Madhya Pradesh के Raisen जिले के मंडीदीप में युवक ने गुरुवार को 17 साल की रेप पीड़िता की हत्या कर दी। आरोपी ने घर में घुसकर पेपर कटर से गला काट दिया। बीच-बचाव करने आई नाबालिग की मां पर भी हमला किया, जिससे दाहिने हाथ की उंगलियां कट गईं।
जानकारी के मुताबिक, रेप पीड़िता मां के साथ किराए के मकान में रहती थी। घर में नीले ड्रम के पास नाबालिग की लहूलुहान लाश मिली। मर्डर के बाद आरोपी भागते हुए CCTV कैमरे में कैद हो गया।
चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आए लोग
पड़ोसियों के मुताबिक, वारदात के बाद चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। मां-बेटी को खून से सना देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मंडीदीप पुलिस पहुंची। घायल संगीता को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मनोज अपहरण और रेप के मामले में जेल जा चुका था। करीब दो महीने पहले वह जमानत पर बाहर आया था। इसके बाद हैदराबाद की एक कंपनी में काम करने लगा। बुधवार को वहां से मंडीदीप लौटा। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे नाबालिग के घर पहुंचा।
केस वापस लेने बना रहा था दबाव
इस दौरान मनोज नाबालिग के परिवार पर केस वापस लेने और राजीनामा करने का दबाव बना रहा था। वह नाबालिग की मां को धमका रहा था। महिला ने आरोपी को डांटकर घर से भगा दिया। करीब आधे घंटे बाद वह फिर लौट आया।
घर में घुसकर पेपर कटर से गला रेता
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग की मां की नजर बचाकर आरोपी कमरे में घुसा। वहां नाबालिग से बहस की। विवाद बढ़ने पर पेपर कटर से हमला कर दिया। गुस्से में गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
डेढ़ साल पहले नाबालिग को भगाकर ले गया था आरोपी
आरोपी की पत्नी ने बताया कि मनोज करीब डेढ़ साल पहले नाबालिग को भगाकर ले गया था। इसी मामले में केस चल रहा है। मनोज हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। 14 मई को केस की सुनवाई थी। वह केस खत्म कराने और बातचीत के लिए नाबालिग के घर गया था।
आरोपी की पत्नी के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले नाबालिग खुद मनोज के साथ गई थी। वह मनोज से अपने साथ ले जाने की बात कहती थी। मनोज नहीं ले जाता था तो उसके खिलाफ थाने में शिकायत की धमकी देती थी।
शादीशुदा है आरोपी, 9 माह की बेटी का पिता
आरोपी की पत्नी ने बताया कि उसकी और मनोज की 9 माह की बेटी है। फिलहाल वह मायके में रह रही है। उसने कहा कि घटना के समय घर में क्या हुआ, इसकी जानकारी उसे नहीं है।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
मंडीदीप थाना प्रभारी रंजीत सराठे ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में मर्ग कायम कर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी मनोज अहिरवार की तलाश में जुटी है।
नाबालिग ने आरोपी के पक्ष में दिए थे बयान
एसडीओपी शीला सुराणा ने बताया कि नाबालिग लड़की ने पहले आरोपी मनोज के पक्ष में बयान दिए थे। मामला आरोपी की पत्नी और नाबालिग के बीच विवाद से जुड़ा था। आरोपी की पत्नी नाबालिग लड़की पर मनोज से किसी भी तरह का संबंध नहीं रखने का दबाव बना रही थी। इस मामले में अगली सुनवाई 14 मई को निर्धारित थी।
MP में 6 हत्यारों की क्रूरता देख कांप जाएगा कलेजा : 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा
Sun, Apr 19, 2026
मध्य प्रदेश के Indore में रविवार को एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
(Knife Attack Video)
आरोपियों ने 8 साल के बेटे के सामने कई वार किए। दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे। जान बचाकर भागते युवक का CCTV फुटेज भी सामने आया है।
(CCTV Footage Viral)
मामला हीरानगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सुरेंद्र साहू के रूप में की गई है, जो जाम नगर का रहने वाला था।
(Indore Crime News)
सुरेंद्र किराना की दुकान में काम करता था। सुरेंद्र अपने साढ़ू की शादी की सालगिरह में शामिल होने आया था।
(Family Tragedy)
आरोपी बोले थे- स्टैंड ठीक कर लो, नहीं तो मर जाओगे
(Road Rage Murder)
स्थानीय चंद्रशेखर पटेल ने बताया, शाम करीब साढ़े 6 बजे चौराहे पर 2 युवक खड़े थे।
(Crime in Indore)
इसी दौरान सुरेंद्र साहू वहां से गुजर रहा था, तभी चौराहे पर खड़े युवकों ने कहा कि बाइक का स्टैंड ठीक कर लो, नहीं तो मर जाओगे। इस पर सुरेंद्र ने जवाब दिया कि यह उनकी बाइक है।
(Minor Dispute Turns Deadly)
वे जैसे चाहें वैसे चलाएंगे।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
(Indore Fight Case)
विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने सुरेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई और हमला जानलेवा बन गया।
(Group Attack Incident)
2 से 3 बार चाकू से वार किए
(Brutal Knife Attack)
विवाद बढ़ते ही आरोपी विवेक और उसके साथियों ने सुरेंद्र पर हमला कर दिया। उस पर 2 से 3 बार चाकू से वार किए।
(Indore Violence News)
इस दौरान सुरेंद्र का साढ़ू दीपक भी मौके पर मौजूद था। जान बचाने के लिए सुरेंद्र मौके से भागा, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
(Victim Tried to Escape)
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
12 साल की बेटी और 8 साल का बेटा है
(Victim Family Story)
परिजनों ने बताया- सुरेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में 12 साल की एक बेटी और 8 साल का बेटा है।
(Emotional Crime Story)
वह पिछले करीब 20 साल से जाम नगर क्षेत्र में रह रहा था। परिजनों ने बताया कि वह सियागंज में एक दुकान पर नौकरी करता था।
(Indore Local News)
परिवार पहले ही एक बड़ी त्रासदी झेल चुका है।
(Family Tragedy Continues)
सुरेंद्र के बड़े भाई की पहले छत से गिरने से मौत हो चुकी है। अब परिवार में केवल सबसे बड़े भाई ही बचे हैं। इस घटना के बाद परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
(Heartbreaking Incident)
युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम
(Death in Hospital)
टीआई सुशील पटेल ने बताया- रविवार शाम करीब 7 बजे की वारदात है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
(Police Investigation)
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद सोमवार को शव परिजन को सौंपा जाएगा।
(Postmortem Report)
3 बालिग और 3 नाबालिगों ने मारा
(Juvenile Crime Case)
पुलिस ने बताया- वारदात में 6 आरोपी शामिल हैं। इनमें 3 बालिग और 3 नाबालिग शामिल हैं।
(Crime Accused Update)
मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। कुछ CCTV फुटेज भी पुलिस को मौके से मिले हैं।
(CCTV Evidence)