Crime News Hindi
MP में हत्यारे ने बहाया खून की नदिया : रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने
Thu, May 7, 2026
Madhya Pradesh के Raisen जिले के मंडीदीप में युवक ने गुरुवार को 17 साल की रेप पीड़िता की हत्या कर दी। आरोपी ने घर में घुसकर पेपर कटर से गला काट दिया। बीच-बचाव करने आई नाबालिग की मां पर भी हमला किया, जिससे दाहिने हाथ की उंगलियां कट गईं।
जानकारी के मुताबिक, रेप पीड़िता मां के साथ किराए के मकान में रहती थी। घर में नीले ड्रम के पास नाबालिग की लहूलुहान लाश मिली। मर्डर के बाद आरोपी भागते हुए CCTV कैमरे में कैद हो गया।
चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आए लोग
पड़ोसियों के मुताबिक, वारदात के बाद चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। मां-बेटी को खून से सना देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मंडीदीप पुलिस पहुंची। घायल संगीता को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मनोज अपहरण और रेप के मामले में जेल जा चुका था। करीब दो महीने पहले वह जमानत पर बाहर आया था। इसके बाद हैदराबाद की एक कंपनी में काम करने लगा। बुधवार को वहां से मंडीदीप लौटा। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे नाबालिग के घर पहुंचा।
केस वापस लेने बना रहा था दबाव
इस दौरान मनोज नाबालिग के परिवार पर केस वापस लेने और राजीनामा करने का दबाव बना रहा था। वह नाबालिग की मां को धमका रहा था। महिला ने आरोपी को डांटकर घर से भगा दिया। करीब आधे घंटे बाद वह फिर लौट आया।
घर में घुसकर पेपर कटर से गला रेता
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग की मां की नजर बचाकर आरोपी कमरे में घुसा। वहां नाबालिग से बहस की। विवाद बढ़ने पर पेपर कटर से हमला कर दिया। गुस्से में गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
डेढ़ साल पहले नाबालिग को भगाकर ले गया था आरोपी
आरोपी की पत्नी ने बताया कि मनोज करीब डेढ़ साल पहले नाबालिग को भगाकर ले गया था। इसी मामले में केस चल रहा है। मनोज हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। 14 मई को केस की सुनवाई थी। वह केस खत्म कराने और बातचीत के लिए नाबालिग के घर गया था।
आरोपी की पत्नी के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले नाबालिग खुद मनोज के साथ गई थी। वह मनोज से अपने साथ ले जाने की बात कहती थी। मनोज नहीं ले जाता था तो उसके खिलाफ थाने में शिकायत की धमकी देती थी।
शादीशुदा है आरोपी, 9 माह की बेटी का पिता
आरोपी की पत्नी ने बताया कि उसकी और मनोज की 9 माह की बेटी है। फिलहाल वह मायके में रह रही है। उसने कहा कि घटना के समय घर में क्या हुआ, इसकी जानकारी उसे नहीं है।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
मंडीदीप थाना प्रभारी रंजीत सराठे ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में मर्ग कायम कर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी मनोज अहिरवार की तलाश में जुटी है।
नाबालिग ने आरोपी के पक्ष में दिए थे बयान
एसडीओपी शीला सुराणा ने बताया कि नाबालिग लड़की ने पहले आरोपी मनोज के पक्ष में बयान दिए थे। मामला आरोपी की पत्नी और नाबालिग के बीच विवाद से जुड़ा था। आरोपी की पत्नी नाबालिग लड़की पर मनोज से किसी भी तरह का संबंध नहीं रखने का दबाव बना रही थी। इस मामले में अगली सुनवाई 14 मई को निर्धारित थी।
MP में शक्की पति क्यों बना दरिंदा ? : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ?
Mon, Apr 6, 2026
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पति ने अपनी पत्नी के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ मारपीट की। (Domestic Violence Case) पत्नी का किसी और के साथ संबंध होने का शक होने पर निजी अंगों पर हमला किया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। (Serious Crime Incident)
परिजन के अनुसार, आरोपी पति को अपनी पत्नी पर शक था कि उसका संबंध उसकी बहन के 18-19 वर्षीय बेटे के साथ है। (Extra Marital Affair Suspicion) इसी शक के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि, ससुराल वालों ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है। इसे बेबुनियाद बताया है। (Viral Crime News)
झूठे आरोप लगाकर क्रूरता की
पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति ने झूठे आरोप लगाकर क्रूरता की। (Brutal Husband Assault) जबरन कहलवाने की कोशिश की कि उसके अपनी ही बहन के बेटे से संबंध हैं। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसके हाथ-पैर बांध दिए। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और जान से मारने की धमकी दी। (Crime Against Women India)
दहेज और शक के बीच बढ़ा विवाद
पीड़िता के मुताबिक, पति ने दहेज की मांग की थी। (Women Safety Issue) इसी दौरान उसकी बहन का बेटा टैक्सी से घर पर पलंग-पेटी छोड़ने आया था। वह रुका भी नहीं था, लेकिन इसके बावजूद पति ने उसी युवक के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया और जबरदस्ती यह बात कबूल कराने की कोशिश की। (Extra Marital Affair Suspicion)
मां के पहुंचने पर मिली राहत
पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ने उसकी मां को फोन कर उल्टे-सीधे आरोप लगाए। (Serious Crime Incident) जब उसकी मां मौके पर पहुंची, तब उसे खोला गया। परिजन उसे इलाज के लिए ले जाना चाहते थे, लेकिन आरोपी इसके लिए भी तैयार नहीं था। बाद में उसकी सास और मां उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं। (MP Breaking News)
तीन दिन से इलाज नहीं मिल रहा
महिला ने अस्पताल में इलाज को लेकर भी सवाल उठाए हैं। (Medical Negligence Case) उसका कहना है कि तीन दिन से भर्ती होने के बावजूद उसे उचित इलाज नहीं मिल रहा है। केवल दर्द के इंजेक्शन दिए जा रहे हैं, जिनका असर खत्म होते ही असहनीय दर्द शुरू हो जाता है। तीन दिन से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। (Women Safety Issue)
शादी के बाद से लगातार मारपीट कर रहा दामाद
पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी की शादी को तीन साल हो चुके हैं। (Domestic Violence Case) शादी के बाद से ही दामाद लगातार उसे परेशान कर रहा है। मारपीट कर रहा है। इस बार तो उसने सारी हदें ही पार कर दीं। (Brutal Husband Assault)
दामाद ने खुद मुझे फोन करके यह बात कबूल की कि उसने मेरी बेटी को पीटा है। (Viral Crime News) मेरी बेटी अब उसके साथ नहीं रहना चाहती। उसका कहना है कि अगर वह उसे मारना ही चाहता है, तो बस उसे जहर दे दे। (Crime Against Women India)
पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी की तलाश जारी
मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट सहित अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। (Police FIR Update) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले ने बताया कि पीड़िता की डॉक्टरी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। (MP Breaking News)