Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि

: MP में भाई-बहन को अज्ञात वाहन ने कुचला: स्टेट हाइवे पर बाइक से जा रहे थे दोनों, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत

Brother and sister died in a road accident in Bhind: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में बहन को लेकर जा रहे भाई की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर 108 वाहन से उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उमरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार उमरी थाना क्षेत्र के लाला पुरा निवासी ओमकार जाटव मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अपनी बहन गुड्डी जाटव (35) पत्नी पानसिंह को बाइक पर लेकर जा रहा था। इसी दौरान खेड़ा गांव के पास स्टेट हाईवे पर उनकी बाइक को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार भाई-बहन दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी अज्ञात वाहन का चालक तुरंत मौके से भाग गया। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल उमरी पुलिस को फोन पर सूचना दी, जिस पर पुलिस ने दुर्घटना में घायल भाई-बहन को तत्काल 108 वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच के दौरान डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दी, जिसके बाद पीएम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। गौरतलब है कि उमरी-गोपालपुरा स्टेट हाईवे पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ब्लैक स्पॉट पर पर्याप्त सुरक्षा मानक नहीं होने के कारण इन दुर्घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जिसका खामियाजा आम लोगों को दुर्घटनाओं में घायल होकर या मौत के मुंह में जाकर चुकाना पड़ रहा है। बता दें कि पीपीपी मोड पर बने इस स्टेट हाईवे पर चलने वाले वाहनों से कंस्ट्रक्शन कंपनी टोल तो वसूल रही है, लेकिन इसके एवज में सुविधाएं देने के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। प्रशासन की इसी लापरवाही के कारण यहां लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन