Logo
Breaking News Exclusive
तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार पिता-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत; मां जिला अस्पताल में गंभीर 25 साल के सोने-चांदी का रिकॉर्ड गायब, ट्रस्ट का दावा- थाने में रखा; टीआई बोले- यहां कुछ भी नहीं तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार पिता-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत; मां जिला अस्पताल में गंभीर 25 साल के सोने-चांदी का रिकॉर्ड गायब, ट्रस्ट का दावा- थाने में रखा; टीआई बोले- यहां कुछ भी नहीं

: MP में पत्नी की हत्या कर टुकड़ों में काटा शव: खेत में मिले खोपड़ी, पैर और पसली के 14 टुकड़े, 12 दिन से थी लापता

MP Bhopal wife murdered body cut into pieces: मध्यप्रदेश के भोपाल में एक ऑटो चालक ने चरित्र पर संदेह के चलते अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ऑटो में ले जाकर 2 किमी दूर अरावली में स्थित एक गड्ढे में जला दिया। बचे हुए अवशेषों को दफनाने की भी कोशिश की। बाद में अवशेषों को चाकू से टुकड़ों में काटकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। पुलिस ने गड्ढे से महिला की खोपड़ी, पैर और पसलियों के 14 छोटे-छोटे टुकड़े बरामद किए हैं। महिला 21 मई को लापता हो गई थी। तब से पिछले 12 दिनों से उसकी तलाश की जा रही थी। परिजनों के मुताबिक महिला की हत्या करने से पहले आरोपी पति ने महिला के साथ गांव में मारपीट की और उसे निर्वस्त्र करके घुमाया, फिर उसकी हत्या कर दी। निशातपुरा पुलिस के मुताबिक सानिया खान (22) की गुमशुदगी की रिपोर्ट 21 मई को दर्ज हुई थी। तब से उसका पति नदीमुद्दीन उर्फ ​​मुन्ना लापता था। मुखबिर की सूचना पर नदीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, लेकिन शुरुआत में वह गुमराह करता रहा। सख्ती से पूछताछ करने पर शनिवार को उसने पत्नी सानिया खान की हत्या करना कबूल कर लिया। उन्होंने शव को जलाने और फेंकने की भी जानकारी दी। डीएसपी मंजू चौहान ने बताया- महिला की हत्या उसके पति ने चरित्र संदेह के चलते की थी। इसके बाद शव को ऑटो में ले जाकर जला दिया। शेष अवशेषों को दफनाने का प्रयास किया गया। मौके से मिले अवशेषों को डीएनए के लिए भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। चरित्र संदेह के चलते कई बार पीटा महिला के ममेरे भाई अनस ने बताया कि सानिया की मां की 12 साल पहले मौत हो गई थी। पिता वसीम खान अपनी दूसरी बेटी के साथ रहते हैं। ऐसे में सानिया का पालन-पोषण उसकी दादी ने किया। 2020 में लॉकडाउन के दौरान उसकी शादी उसकी नानी के घर से परेवाखेड़ा में रहने वाले ऑटो चालक नदीम से हुई थी। शादी के समय दहेज में सभी जरूरी सामान दिए गए थे। इसके बावजूद नदीम शादी के 5 दिन बाद ही बाइक की मांग करने लगा। वह उसे आए दिन घर से निकाल देता था। चरित्र संदेह के चलते वह कई बार उसकी पिटाई कर चुका है। 2 महीने की बेटी की मौत अनस ने बताया कि ढाई महीने पहले सानिया की दो महीने की बेटी की भी मौत हो गई थी। उस पर खौलता पानी गिर गया था। इसके बाद से सानिया और नदीम के रिश्ते और खराब हो गए। तंग आकर बहन घर आ गई। इसके बाद नदीम ने 21 मई को सानिया को मिलने के बहाने बुलाया। वह बिना किसी को बताए घर से निकल गई और लापता हो गई। हमने निशातपुरा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कहीं कोई सुराग नहीं मिला। 5 दिन पहले हम खुद बहन की तलाश में गांव पहुंचे। वहां कुछ लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले नदीम ने बहन को निर्वस्त्र कर घुमाया और मारपीट की। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। फिर उसे हिरासत में ले लिया गया। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन