: थार नहीं मिलने पर बारात नहीं ले गया TI का बेटा: दुल्हन पक्ष से 5 तोला सोना मांगा, नहीं देने पर शादी से किया इनकार
दूल्हे ने फोन कर दुल्हन पक्ष से मांगी थार
दरअसल शुक्रवार को भोपाल के लालघाटी इलाके में स्थित एक गार्डन में एक परिवार में शादी थी। मंडप सज चुका था। रिश्तेदार समेत सभी मेहमान आ चुके थे। सभी बारात का इंतजार कर रहे थे। बारात राजगढ़ से आनी थी। तभी अचानक रात करीब 8 बजे दूल्हे राहुल चौहान ने फोन कर दुल्हन पक्ष से थार कार की मांग की।
दुल्हन पक्ष ने तुरंत थार का इंतजाम करने में असमर्थता जताई। इससे नाराज राहुल ने मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ने की धमकी दी। लड़की पक्ष वाले मिन्नतें करते रहे, लेकिन वह नहीं माना। जब उससे पुलिस में शिकायत करने की बात कही गई तो उसने बताया कि वह भाजपा का सक्रिय नेता है।
पिता-बेटे, जीजा-साले समेत 10 लोगों की मौत: महाकुंभ में गैस कटर से बोलेरो को काटकर निकाले गए शव, MP-CG के बस और बोलेरो में टक्कर
दूल्हा अड़ा तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया
दूल्हे राहुल ने अपने टीआई पिता को धमकाया। लड़की पक्ष ने राहुल की मां और पिता से बात की, लेकिन वे भी लड़के की मांग पूरी करने पर अड़े रहे। आखिरकार रात 11 बजे तक बारात नहीं आई। इसके बाद लड़की ने भी शादी से इनकार कर दिया। दूसरी ओर आरोपी भी किसी भी हालत में बारात लाने को तैयार नहीं था।
टीआई बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि, शुक्रवार रात 26 वर्षीय लड़की का विवाह समारोह एक गार्डन में था। राजगढ़ से आए दूल्हे ने अचानक दहेज में पांच तोला सोना और थार जीप की मांग कर दी। लड़की पक्ष ने अचानक जीप देने में असमर्थता जताई। तब आरोपी दूल्हे राहुल चौहान ने भोपाल में बारात लाने से इनकार कर दिया। राहुल के पिता गोपाल सिंह चौहान राजगढ़ में रेडियो शाखा में टीआई के पद पर पदस्थ हैं।
दबाव में बुक कराया महंगा गार्डन
राहुल की सगाई दो साल पहले हुई थी। आरोप है कि तब से वर पक्ष अपनी मनमानी कर रहा था। लड़की पक्ष शादी के लिए अपनी हैसियत के हिसाब से दूसरा गार्डन बुक कराना चाहता था। राहुल के परिवार ने ही महंगा गार्डन बुक कराने का दबाव बनाया था।
थार नहीं मिली तो नहीं लाएंगे बारात
लड़की के मामा ने बताया कि दूल्हे ने थार गाड़ी की मांग की थी। उन्होंने कहा कि थार नहीं मिली तो बारात नहीं लाएंगे। लड़के के पिता से बात की तो उन्होंने कहा कि हम बारात नहीं लाएंगे। जो कर सकते हैं कर लें।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन