: महिला डॉक्टर की मौत पर पिता का दावा: दामाद चलाता था सेक्स रैकेट, बेटी के खुलासा करने से पहले ही मार डाला
पहले जानिए घटना दामाद के क्लीनिक पर आते थे किन्नर डॉक्टर के पिता विनोद चंद्र पांडे ने कहा- बेटी को इस बात की ज्यादा परवाह नहीं थी कि दामाद कब आता है और कब जाता है। इसके पीछे बेटी का एक ही मकसद था, परिवार में किसी तरह का कलह न हो। लेकिन, उसे दामाद के व्यवहार के बारे में काफी जानकारी मिल गई थी। उसके क्लीनिक में आने वाले ज्यादातर लोग किन्नर थे। दामाद अपने क्लीनिक में सेक्स रैकेट चलाता था, इसलिए वह दूसरे मरीजों की ज्यादा परवाह नहीं करता था।
दामाद ने मुझसे बात की, उपाय बताए
पिता विनोद चंद्र पांडेय ने बताया कि गुरुवार रात 11:15 बजे आखिरी बार बेटी से बात हुई थी। तब मैंने उसे पेट में दर्द होने की बात बताई थी। उसने एक दवा का नाम बताया और कहा कि इससे जल्द आराम मिलेगा। दामाद अभिजीत ने भी अपने फोन से मुझसे बात की। उसने भी मुझे कुछ उपाय बताए।
इसके करीब एक घंटे बाद ऋचा ने बेटे हिमांशु के मोबाइल पर मैसेज भेजा। उसने सिर्फ एक पिनकोड (पासवर्ड) भेजा था। तब बेटा उसे समझ नहीं पाया। शुक्रवार को जब बेटी की मौत की खबर मिली तो देखा कि जिन नंबरों पर मैसेज भेजा गया था, वह बेटी के मोबाइल का पासवर्ड था।
मकान दिलाने के नाम पर मांगता था 3 करोड़
शनिवार को भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर ऋचा के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उसके दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे। ऋचा के पिता ने बताया कि दामाद ने दहेज में मकान दिलाने के नाम पर तीन करोड़ रुपए भी मांगे थे। मांग पूरी न होने पर वह ऋचा को परेशान करता था। ज्यादातर वह देर से घर लौटता था।
वह बिना किसी को बताए कई-कई दिन गायब रहता था। शक होने पर ऋचा ने उसके बारे में छानबीन की तो उसके संदिग्ध व्यवहार की चौंकाने वाली जानकारी मिली। हालांकि, उसने अपने पति के बारे में हमें ज्यादा कुछ नहीं बताया। उसे लगता था कि उसके बूढ़े माता-पिता उसकी वजह से तनाव में न आएं।
MP में टमाटर 1 रुपए किलो: किसानों को बाजारों में नहीं मिल रहे अच्छे दाम, कुछ फेंक रहे तो कुछ मवेशियों को खिला रहे
बिस्तर पर मिले इंजेक्शन
पुलिस को ऋचा पांडे के शव के पास बेडरूम में इंजेक्शन मिले हैं। एनेस्थीसिया इंजेक्शन लेने के बाद पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। पुलिस का कहना है कि चूंकि यह नवविवाहिता की मौत से जुड़ा मामला है, इसलिए आगे की जांच एसीपी करेंगे। परिजनों के बयान और पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ससुराल से कोई नहीं पहुंचा अंतिम संस्कार में
शनिवार दोपहर पीएम के बाद डॉक्टर ऋचा का शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान ऋचा के मायके पक्ष के लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में डॉक्टर मौजूद रहे। लेकिन ससुराल पक्ष से कोई नहीं आया। किसी ने फोन पर भी पूछताछ नहीं की। मौत की पुष्टि होते ही उसका पति भूमिगत हो गया। हालांकि ऋचा की मां रेनू पांडेय ने बताया कि पुलिस ने दामाद का पता लगा लिया है और उसे हिरासत में ले लिया है।
दिसंबर में हुआ था प्रेम विवाह
ऋचा और अभिजीत ने चार महीने पहले 4 दिसंबर को लखनऊ में प्रेम विवाह किया था। हालांकि यह विवाह दोनों परिवारों की सहमति से हुआ था। दहेज में सभी जरूरी दान-दहेज दिए गए थे। ऋचा के पिता ने तो यहां तक कह दिया कि उन्हें दामाद के बीडीएस होने पर भी संदेह है। उन्हें संदेह है कि उसकी डिग्री फर्जी है, इसकी भी जांच होनी चाहिए। वह डेंटिस्ट क्लीनिक की आड़ में त्वचा विशेषज्ञ के तौर पर काम करता था और त्वचा और बालों समेत शरीर के संवेदनशील अंगों का इलाज करता था।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन