Logo
Breaking News Exclusive
डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार पिता-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत; मां जिला अस्पताल में गंभीर 25 साल के सोने-चांदी का रिकॉर्ड गायब, ट्रस्ट का दावा- थाने में रखा; टीआई बोले- यहां कुछ भी नहीं नकाबपोश ने पहले हवाई फायर किया; विरोध पर सीने में दाग दीं 2 गोलियां, इलाके में दहशत के बीच नाकाबंदी भाई ने लगाई फांसी, श्मशान से लौटकर बहन ने दी जान, गांव में मातम और तरह-तरह की चर्चाएं खदान की माइंस के पास दिखा भयानक नजारा; आसपास दरारें, दहशत में ग्रामीण नर्मदा नदी से जुड़ी 21 हजार हेक्टेयर जमीन डूबी, 192 गांव उजड़े; सरदार सरोवर डील की इनसाइड स्टोरी गृहमंत्री की कुर्सी, इंटरनल सर्वे और IAS कनेक्शन; पढ़िए अंदरखाने की इनसाइड स्टोरी डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार पिता-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत; मां जिला अस्पताल में गंभीर 25 साल के सोने-चांदी का रिकॉर्ड गायब, ट्रस्ट का दावा- थाने में रखा; टीआई बोले- यहां कुछ भी नहीं नकाबपोश ने पहले हवाई फायर किया; विरोध पर सीने में दाग दीं 2 गोलियां, इलाके में दहशत के बीच नाकाबंदी भाई ने लगाई फांसी, श्मशान से लौटकर बहन ने दी जान, गांव में मातम और तरह-तरह की चर्चाएं खदान की माइंस के पास दिखा भयानक नजारा; आसपास दरारें, दहशत में ग्रामीण नर्मदा नदी से जुड़ी 21 हजार हेक्टेयर जमीन डूबी, 192 गांव उजड़े; सरदार सरोवर डील की इनसाइड स्टोरी गृहमंत्री की कुर्सी, इंटरनल सर्वे और IAS कनेक्शन; पढ़िए अंदरखाने की इनसाइड स्टोरी

: जींस पहनने पर विवाद, बड़े भाई ने छोटे भाई का गला काटा: भागने से पहले स्टेशन से पकड़ा गया, पिता की भूमिका की जांच जारी

MP Bhopal Elder brother kills younger brother over wearing jeans: एमपी के भोपाल के भीम नगर में रहने वाले एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आज सुबह साढ़े पांच बजे पड़ोसियों ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। हत्या मृतक के बड़े भाई ने की है। दरअसल, छोटे भाई ने बड़े भाई की जींस पहन ली थी। इससे बड़ा भाई नाराज था। पहले दोनों में झगड़ा हुआ, फिर बड़े भाई ने वारदात को अंजाम दे दिया।

इस मामले में अरेरा हिल्स पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसआई राजेश तिवारी ने बताया कि 55 वर्षीय मुन्ना गिरी भीम नगर में रहते हैं। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है और उनके दो बेटे हैं, बड़ा बेटा ओमकार गिरी (22) और छोटा विवेक गिरी (19)। दोनों शादी-पार्टियों में वेटर का काम करते हैं।

विवेक रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब एक बजे घर लौटा। उसने अपने बड़े भाई ओमकार गिरी की जींस पहन रखी थी। घर लौटते ही विवेक का अपने छोटे भाई से कपड़े पहनने को लेकर विवाद शुरू हो गया। दोनों में काफी देर तक बहस हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई। इससे नाराज ओमकार ने घर में रखे चाकू से अपने छोटे भाई विवेक की गर्दन पर हमला कर दिया। हमले में विवेक की मौके पर ही मौत हो गई।

पड़ोसी ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे उन्हें घटना की जानकारी मिली

मृतक के पड़ोसी दीपक पाल ने बताया कि सुबह पांच बजे तक शव घर में ही रखा रहा। मृतक के पिता ने चिल्लाकर पड़ोसियों को बुलाया, फिर मैं भी वहां पहुंचा। विक्की भैया ने तुरंत आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों भाइयों के बीच पहनने के कपड़ों को लेकर विवाद हुआ था।

पिता ने बताया कि घर में झगड़ा हुआ और फिर बाहर भी झगड़ा हुआ

मृतक के पिता मुन्ना गिरी ने बताया कि दोनों बेटों के बीच कपड़ों को लेकर विवाद हुआ था। पहले घर में विवाद हुआ, फिर बाहर जाकर झगड़ा करने लगे। इसके बाद अंदर आकर बड़े बेटे ने छोटे बेटे का गला रेत दिया।

आरोपी ने कहा छोटा भाई पिता को पीटता था

आरोपी ओमकार गिरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि विवेक रोज उसके कपड़े और जूते पहनता था। समझाने पर बदतमीजी करता था। पिता का ख्याल भी नहीं रखता था। पिता से बदतमीजी और मारपीट करता था। दोनों भाई पहले भी कई बार एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत लेकर थाने आ चुके हैं।

पिता की भूमिका की जांच जारी

पुलिस का मानना ​​है कि हत्या रात करीब 1 बजे की गई। चाकू घोंपने के बाद बड़ा बेटा घर से भाग गया था। छोटा उनके सामने दर्द से तड़पता रहा। काफी देर बाद उन्होंने पड़ोसियों को मदद के लिए पुकारना शुरू किया, तब तक बेटे की मौत हो चुकी थी। एसआई राजेश तिवारी ने बताया कि आरोपी शहर से भागने की फिराक में था, उसे भोपाल स्टेशन के पास से हिरासत में लिया गया है।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन