Logo
Breaking News Exclusive
टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान

: पेड़ से टकराई कार, 3 लोगों की मौत: चेसिस टूटकर दो हिस्सों में बंट गई, कार के परखच्चे उड़े, एयरबैग फटे

MP Bhopal Car collided with a tree 3 people died: मध्यप्रदेश के भोपाल के बैरागढ़ में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घायल है। मृतकों की पहचान प्रीत आहूजा, विशाल डाबी और पंकज सिसोदिया के रूप में हुई है। प्रीत कपड़े की दुकान चलाता था। विशाल उसकी दुकान में काम करता था। हादसे में घायल राहुल कंडारे को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा गुरुवार-शुक्रवार की रात चिरायु अस्पताल के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के करीब एक घंटे बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

पोलर व्हाइट कलर की हुंडई वेन्यू कार जिसका नंबर MP04 EA 6004 है, प्रीत आहूजा के भाई कमलेश आहूजा के नाम पर रजिस्टर्ड है।

120 किमी प्रति घंटे से ज्यादा थी रफ्तार

पुलिस का अनुमान है कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटे से ज्यादा रही होगी। आमतौर पर जब रफ्तार 100 से 120 किमी प्रति घंटे के बीच होती है तो हादसे के दौरान एयरबैग नहीं फटते। इस हादसे में तो कार के एयरबैग भी फट गए।
पेड़ से टकराने से पहले कार सड़क किनारे एक खोखे से भी टकराई। टक्कर के बाद कार दो टुकड़ों में बंट गई। चेसिस भी टूट गई।

विशाल और प्रीत डैशबोर्ड के नीचे फंस गए। गेट और डैशबोर्ड को काटने के बाद उनके शव निकाले जा सके। इस पूरी कवायद में एक घंटे से ज्यादा का वक्त लगा।

सीहोर में होटल में खाना खाने गए थे

परिजनों ने बताया कि चारों युवक सीहोर के दरबार होटल में खाना खाने गए थे। लौटते वक्त इंदौर-भोपाल हाईवे पर कार पेड़ से टकरा गई। प्रीत कार चला रहा था। विशाल उसके बगल में बैठा था जबकि राहुल और कमलेश पीछे की सीट पर बैठे थे। विशाल और प्रीत ने 12वीं तक पढ़ाई की थी। पंकज ने 8वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। तीनों स्कूल के दोस्त थे। प्रीत बिना किसी को बताए अपने बड़े भाई की कार में घर से निकल गया था।

पंकज की मौत ने उसके पिता को बेसहारा कर दिया

पंकज परिवार का इकलौता सहारा था। उसकी मां की बीमारी के कारण मौत हो गई थी और पिता अंधे थे। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पंकज पर अपने पिता की देखभाल की जिम्मेदारी थी।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन