: शादी के दिन दुष्कर्म मामले में CRPF जवान को जेल: एमपी में महिला सहकर्मी ने दर्ज कराया केस, दुल्हन के परिवार ने कहा- नुकसान की भरपाई हो
वधू पक्ष ने कहा- 25-30 लाख रुपए की भरपाई हो
लड़की के भाई ने बताया कि एक साल पहले रिश्ता तय हुआ था। 29 अप्रैल को छिंदवाड़ा में मंगरमति, 3 मई को मंडपछादन और तेल मयान का कार्यक्रम था। हमने वहां 500 से 1000 लोगों को खाना खिलाया। सभी कार्ड बंट चुके थे। सभी मेहमान आ चुके थे। आज शाम को शादी थी।
यहां आकर पता चला कि लड़का किसी लड़की के मामले में फंसा हुआ है। हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि हमारी जो बदनामी हुई, जो 25 से 30 लाख रुपए खर्च हुए, लड़की की जिंदगी बर्बाद हुई, उसकी भरपाई हो।
एक माह पहले लाया, होटल में सहकर्मी से किया दुष्कर्म
एएसपी विजय डाबर ने बताया-आरोपी शुभम राकड़े 235-वीआईपी बटालियन नोएडा में पदस्थ है। वहां उसका लखनऊ की सहकर्मी से प्रेम प्रसंग हो गया। युवती का कहना है कि वह उसे एक माह पहले बालाघाट लेकर आया था। यहां कान्हा होटल में उसने दुष्कर्म किया।
युवती ने बताया कि उसने अपने परिवार के सदस्य से मिलवाकर शादी करने की बात कही थी, लेकिन बाद में उसने ऐसा नहीं किया। उसने यह कहकर दबाव बनाया कि मेरी शादी कहीं और तय हो गई है। तुम मुझसे दूर रहो, नहीं तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा।
एएसपी के मुताबिक शिकायत मिलने के बाद 4 मई को शुभम राकड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। सोमवार को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
एएसपी ने कहा- दूल्हे का झूठ सामने आ गया, युवती बच गई
एएसपी विजय डाबर ने कहा- जिस युवती से शादी होनी थी, उसकी मां, भाई और चाचा मुझसे मिले। मैंने उन्हें समझाया कि लड़के के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है, आपकी बेटी की जान बच गई। अगर शादी के बाद ऐसी घटना होती तो वैवाहिक जीवन पर इसका असर पड़ता। एएसपी के मुताबिक लड़के ने दुल्हन पक्ष से झूठ बोला, उन्हें अंधेरे में रखा। ये लोग महिला थाने में आवेदन भी दे रहे हैं। जांच में जो भी सुसंगत तथ्य मिलेंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन