Logo
Breaking News Exclusive
टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान

अनूपपुर में 1 करोड़ 80 लाख का गांजा पकड़ाया : ट्रक भरकर ओडिशा से MP ला रहे थे, सीक्रेट चेंबर में छुपाए थे पैकेट

मध्यप्रदेश एसटीएफ जबलपुर ने अनूपपुर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 599 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। यह गांजा ओडिशा से मध्यप्रदेश लाया जा रहा था। कार्रवाई बुधवार रात छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश सीमा के पास, अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत घने जंगल मार्ग पर की गई।

एसटीएफ के मुताबिक तस्करों ने गांजे की तस्करी के लिए ट्रक में लोहे की चादरों से एक गुप्त कंपार्टमेंट बनाया था, जो बाहर से दिखाई नहीं देता था। इसी छिपे हुए हिस्से में गांजे के पैकेट रखकर ले जाए जा रहे थे।

1 करोड़ 80 लाख का गांजा

कार्रवाई के दौरान ट्रक क्रमांक JH 02 BL 7103 को रोका गया, जो ओडिशा के संभल से मध्यप्रदेश के मैहर जा रहा था। तलाशी में ट्रक से 599 किलो गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपए, जबकि ट्रक की कीमत लगभग 30 लाख रुपए आंकी गई है।

यह पूरी कार्रवाई भोपाल और जबलपुर एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दी गई। एसटीएफ एसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद ट्रक का पीछा किया गया और जैतहरी क्षेत्र में स्थित ऑक्सीजन प्लांट के पास इसे पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी

अंकित विश्वकर्मा, निवासी – जिला सीधी

धनंजय सिंह पटेल, निवासी – जिला सतना

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन