: अनूपपुर के फाइनेंस कंपनी में 24 लाख की धोखाधड़ी: बैंक मैनेजर समेत 8 आरोपी शहडोल से गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
आरोपियों ने फर्जी सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल कर लोन स्वीकृत कराया। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा को सौंपी। जांच के बाद कोतवाली थाने में धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया। टीआई कोतवाली अरविंद जैन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी के निर्देशन में की गई।
आधार पर लाखों का लोन लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी
1. उपेन्द्र सिंह परिहार पिता धनी सिंह परिहार उम्र 34 वर्ष निवासी रेलवे कॉलोनी धनपुरी जिला शहडोल
2. कैलाश प्रसाद पांडे पिता छोटेलाल पांडे उम्र 32 वर्ष निवासी अमलाई जिला शहडोल
3. राहुल विष्वकर्मा पिता मोहन विष्वकर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी रेलवे कॉलोनी धनपुरी जिला शहडोल
4. पीताम्बर पाल पिता भागवत पाल उम्र 37 वर्ष निवासी धनपुरी जिला शहडोल
5. हर्ष कुशवाह पिता हरिदास कुशवाह उम्र 24 वर्ष निवासी धनपुरी जिला शहडोल
6. सचिन बुंदेला पिता सज्जन सिंह बुंदेला उम्र 36 साल निवासी अमलाई जिला शहडोल
7. संतोष कोल पिता कोडुबा कोल उम्र 50 साल निवासी इंदिरा नगर अमलाई जिला शहडोल
8. रजनीश मलिक पिता रामकुमार मलिक उम्र 38 साल निवासी धनपुरी जिला शहडोल
इन आरोपियों से फर्जी दस्तावेज और गबन की गई रकम बरामद करने के लिए जांच की जा रही है.
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि मैनेजर राहुल पाठक, टीम लीडर सेल्स विनीत सोनी, सेल्स एग्जीक्यूटिव अजय केवट, सेल्स एग्जीक्यूटिव दीपू प्रसाद चंद्रवंशी और यशवंत सिंह ने फर्जी दस्तावेज पेश किए। इन दस्तावेजों से 15 लोगों ने पर्सनल लोन हासिल कर लिया। इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पर्सनल लोन के नाम पर ठगी
फाइनेंस बैंक से ठगी का मास्टरमाइंड मैनेजर राहुल पाठक है। जिसने यह पूरी साजिश रची। राहुल ने 15 लोगों को 1.1 लाख का पर्सनल लोन दिलवाया। ये सभी शहडोल जिले की नगर परिषद के कर्मचारी हैं। जिनकी सैलरी 8 हजार रुपए है और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर इनकी सैलरी 27 हजार रुपए दिखाई गई। जिन लोगों ने यह लोन हासिल किया। उन्होंने किश्त नहीं चुकाई। इसके बाद बैंक के अन्य अधिकारियों को शक हुआ और उन्होंने दस्तावेजों की जांच के लिए अनूपपुर शाखा में टीम भेजी। जहां दस्तावेज फर्जी पाए गए।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन