Logo
Breaking News Exclusive
टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान

: अनूपपुर में लड़की ने बनाई रेप की झूठी कहानी: राजेंद्रग्राम के पास भाई को बचाने बहन ने बनाया VIDEO, जानिए क्या है पूरा मामला

MP Anuppur girl rape false story: एमपी के अनूपपुर में एक युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दो लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस जांच में यह मामला झूठा निकला। शुक्रवार को एसपी मोतिउर रहमान ने बताया कि, 31 अगस्त की रात डायल 100 पर सूचना मिली थी कि एक युवती ने राजेंद्रग्राम-अनूपपुर मार्ग पर दुष्कर्म की शिकायत की। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। युवती को कोतवाली अनूपपुर लाया गया।

कोतवाली की सब इंस्पेक्टर सुनीता लकड़ा ने युवती का बयान दर्ज किया। जांच में पता चला कि आरोपियों का मोबाइल टावर लोकेशन घटनास्थल पर नहीं था। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की।

युवती पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाना चाहती थी

जांच में खुलासा हुआ कि आरोप लगाने वाली युवती का भाई एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी है। युवती अपने भाई को बचाने के लिए पीड़िता नाबालिग लड़की के दो भाइयों को झूठे केस में फंसाना चाहती थी। उसने समझौते के लिए दबाव बनाने की कोशिश की।

पुलिस ने युवती की साजिश का पर्दाफाश किया। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर पीड़िता के भाइयों पर झूठे आरोप लगाए थे।

लड़की का भाई अभी भी जेल में है

एसपी मोतिउर रहमान ने बताया कि 22 जुलाई 2023 को नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया गया था। इस जांच में पता चला कि आरोपी के माता-पिता भी सम्मिलित हैं। पुलिस ने 21 दिसंबर 2024 को माता-पिता को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जहां हाई कोर्ट से माता-पिता का जमानत हो गई और आरोपी अभी भी जेल में है।

नाबालिग लड़की से किया था रेप

अमरकंटक थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का 21 साल का आरोपी ढाई सालों से जेल में बंद हैं। उसे बचाने के लिए उसकी बहन ने पीड़ित नाबालिग लड़की के दोनों भाइयों पर रेप का केस करना चाहती थी। जिसके लिए उसने झूठी कहानी रची और पीड़ित के दोनों भाइयों पर रेप का झूठा आरोप लगाया।

दो साल पहले नाबालिग को भगा कर ले गया था

एसडीओपी नवीन तिवारी ने बताया कि 2023 में आरोपी ने नाबालिग लड़की को लेकर भाग गया था। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया था और आरोपी के खिलाफ रेप के धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। जिसे जमानत मिल गई थी। जमानत मिलने के बाद आरोपी ने फिर लड़की को अपने साथ रख लिया और इसके बाद आरोपी के माता-पिता को भी जेल हुई थी। माता-पिता को जमानत मिल गई है, लेकिन आरोपी अभी भी जेल में है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन