: अनूपपुर में नहीं रुक रही मवेशियों की तस्करी: पिकअप में 6 बैल भरकर बुढ़ार-कटकोना से जबलपुर ले जाए जा रहे थे, 3 तस्कर पकड़ाए
MP Anuppur 3 cattle smugglers caught: मध्यप्रदेश के अनूपपुर पुलिस ने रविवार को मवेशी तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। मवेशियों को जबलपुर ले जा रहे 3 पशु तस्करों को पकड़ा गया है। उनके पास से 6 बैल बरामद किए गए।
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि पीले रंग की तिरपाल से ढके पिकअप वाहन में बैलों को जबलपुर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने अहिरगंवा चौराहे पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद पटखाई की ओर से तेज गति से पिकअप वाहन आता दिखाई दिया।
पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन की गति और बढ़ा दी। पुलिस ने पिकअप को करपा तिराहा सराय के पास रोका।
तस्कर मवेशियों को जबलपुर ले जा रहे थे
वाहन में गणेश प्रसाद बैगा (24 वर्ष), शनि बैगा (21 वर्ष) और तेज कुमार महरा को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बुढ़ार कटकोना से बैलों को लादकर जबलपुर ले जा रहे थे। पिकअप से 6 बैल बरामद किए गए।
वाहन का मालिक बताने वाले चालक गणेश के पास न तो वाहन के कागजात थे और न ही ड्राइविंग लाइसेंस। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मवेशी तस्करी का मामला दर्ज किया है।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन