: लिव-इन में रह रहे युवक-युवती ने सुसाइड किया: MP में अस्पताल से बहन की लाश लेकर भागा भाई; प्रेमी पहले से था शादीशुदा
मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में प्रेमी जोड़े ने सोमवार सुबह कीटनाशक पीकर सुसाइड कर लिया। युवक की पहचान मूंदड़ी निवासी अरुण मेघवाल (23) और युवती की पहचान नीमच जिले के शकरग्राम निवासी पवित्रा चौहान (21) के रूप में हुई है। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
परिजन के मुताबिक पवित्रा शनिवार सुबह अपने घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। दोपहर बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजन ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह उन्हें उसके जहर पीने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंचकर परिवार ने हंगामा किया। भाई बिना पुलिस की इजाजत के शव उठाकर ले जा रहा था, जिसे पुलिस ने रोक लिया।

पिपलिया मंडी चौकी प्रभारी धर्मेश यादव के मुताबिक अरुण की शादी 4 साल पहले टीना नामक महिला से हो चुकी थी, लेकिन वह टीना के साथ नहीं बल्कि पवित्रा के साथ लिव-इन मे रह रहा था।
अस्पताल पहुंचे परिजन ने हंगामा किया
पवित्रा के जहर पीने की सूचना मिलने के बाद उसके परिजन हॉस्पिटल पहुंचे और हंगामा करने लगे। पवित्रा का भाई उसकी लाश लेकर बाहर की ओर जा रहा था। मौके पर मौजूद कॉन्स्टेबल ने रोक लिया। कुछ देर झूमाझटकी के बाद शव को वापस अस्पताल ले जाया गया।

युवक-युवती का पिछले 3 साल से अफेयर
चौकी प्रभारी धर्मेश यादव ने बताया कि युवक-युवती के बीच पिछले करीब 3 साल से अफेयर चल रहा था। दोनों 1 साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे। इस बीच युवती अपने घर आना-जाना जरूर करती थी। शनिवार सुबह वह कॉलेज जाने के लिए निकली थी, जिसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंची। सोमवार सुबह दोनों ने नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन