: महिला हेड कॉन्स्टेबल की पीट-पीटकर हत्या: पति ने बेसबॉल बैट से किया हमला, खाना बनाने को लेकर विवाद, बेटी फोन पर सुनती रही पूरी वारदात
Madhya Pradesh Sidhi - Lady Head Constable Murder: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज घटना हुई। लेडी हेड कॉन्स्टेबल सबिता साकेत (38) की उनके ही पति ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान पति वीरेंद्र साकेत (40) ने बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार घटना रात 11 बजे की है। सबिता कमर्जी थाने में पदस्थ थीं और पुलिस लाइन में परिवार के साथ रहती थीं। पति जल संसाधन विभाग में गाड़ी चलाता था।

बेटी से बात कर रही थी, तभी हुआ विवाद
परिवारजनों ने बताया कि सबिता और वीरेंद्र के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार की रात भी झगड़ा हुआ। सबिता की बेटी ने बताया कि वह नानी के घर थी और फोन पर मां से बात कर रही थी। उसी दौरान खाना बनाने को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई। बेटी ने बताया – "मैं फोन पर सब सुन रही थी, तभी पापा ने मां पर हमला कर दिया और उनकी हत्या कर दी।" इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
ड्यूटी से लौटी थी सबिता
थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी ने बताया कि सबिता रात 9 बजे तक ड्यूटी करने के बाद घर लौटी थीं। तभी यह विवाद हुआ।
पुलिस और विभाग में शोक
मंगलवार सुबह पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। डीआईजी हेमंत चौहान ने इसे विभाग के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को तत्काल 1 लाख रुपये की सहायता दी गई है। हेड कॉन्स्टेबल को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई।
पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए जिले में नाकेबंदी कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी पत्नी से मारपीट करता था।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन