: पोर्न VIDEO देखकर नाबालिग भाई ने छोटी बहन से किया रेप: गला घोंटकर मार भी डाला, मां और दो बहनों ने छुपाया राज
जिंदा बेटी का अंतिम संस्कार और पिंडदान: लड़की को देख पुलिस और परिजन हैरान, लेकिन गैंगरेप, मर्डर और लाश किसकी थी ?
पोर्न वीडियो देखने के बाद भाई ने किया दुष्कर्म
रीवा एसपी विवेक सिंह के मुताबिक, युवती ने पूछताछ में बताया कि घटना वाले दिन 14 वर्षीय बालक अपनी 9 वर्षीय बहन के साथ घर के आंगन में चारपाई पर सो रहा था। मां अपनी दो बेटियों के साथ अंदर थी। रात 1 से 2 बजे के बीच बालक ने मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखा। इसके बाद आरोपी ने बगल में सो रही छोटी बहन का मुंह बंद कर दिया और उसके साथ गलत काम किया। लड़की ने कहा कि वह पूरी बात अपने माता-पिता को बताएगी। इससे घबराकर आरोपी ने उसका गला घोंट दिया।
आरक्षक ने महिला से किया दुष्कर्म: शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए, बाद में मुकरा, तो पहुंचा जेल
जब लड़की बेहोश हो गई तो आरोपी ने मां को जगाया और पूरी बात बताई। मां ने देखा तो लड़की की सांसें चल रही थीं। इसके बाद आरोपी ने मां के सामने ही बहन का फिर से गला घोंट दिया। इस बीच दोनों बहनें भी जाग गईं। बदनामी के डर से उन्होंने पूरी घटना को छिपा लिया। वे रात में बेटी के शव के साथ घर में ऐसे सोती रहीं जैसे उन्हें कुछ पता ही न हो।
पुलिस के सामने रोने का नाटक करते रहे
सुबह जब घटना का पता चला तो पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलने पर अगले दिन सूरत से पिता भी आ गए। पुलिस ने सभी के बयान दर्ज किए। मां ने बताया कि बेटी को कीड़े ने काट लिया था। चारों पुलिस के सामने रोने का नाटक करते रहे। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया।
कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम में भी शामिल हुए
25 जुलाई को परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ सड़क जाम कर दी थी। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। 15 दिन बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। तब तक पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला। परिजनों ने फिर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। भीम आर्मी भी प्रदर्शन में शामिल हुई।
नाबालिग को भगा ले गया प्रेमी: शादी का वादा कर किया दुष्कर्म, 5 सालों से थी जान पहचान, आरोपी गिरफ्तार
50 संदिग्धों से पूछताछ, फिर ऐसे हुआ शक
पुलिस ने शक के आधार पर गांव के 50 संदिग्धों से पूछताछ की। इनमें से कई लोगों की मेडिकल जांच भी कराई गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस दौरान पुलिस ने हर चौथे दिन मां और भाई-बहन को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन हर बार वे अपना बयान बदलते रहे। इसी बात से पुलिस को परिजनों पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ के बाद मां ने जुर्म कबूल कर लिया।
मां ने बेटे को अश्लील वीडियो देखते पकड़ा
एसपी ने बताया कि मां को भी पता था कि बेटा अश्लील वीडियो देखता है। एक-दो बार उसने उसे मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखते पकड़ा था। उसने बेटे को डांटा भी था।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन