: महिला सरपंच ने नदी में लगाई छलांग, सुसाइड की कोशिश: बोली- पति मेरी बात नहीं सुनते, इसलिए गुस्से में कूद गई
महिला सरपंच ने कहा- पति नहीं सुनते बात
महिला ने काफी देर बाद मीडिया को बताया कि पति से परेशान होकर उसने आत्महत्या करने की कोशिश की है। महिला ने बताया कि उसका पति बात नहीं सुनता है। इसलिए उसने तनाव में आकर यह कदम उठाया। महिला का नाम शीला दहायत है और वह गुनौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत वमुरा की वर्तमान सरपंच है।
पत्नी की तलवार से गला रेतकर हत्या: 8 महीने पहले की थी दूसरी शादी, चरित्र पर शक करता था पति, सरेंडर किया
मीडिया को देखते ही भड़क गया पति
महिला के पति बाबूलाल से जब पूछताछ करने का प्रयास किया गया तो उसने फोटो और वीडियो लेने से मना कर दिया और कुछ भी कहने से बचने लगा। पति भड़क गया और मीडिया के सवालों से बचने के बजाय मीडियाकर्मियों पर ही भड़क गया। वह अस्पताल से भाग गया। अस्पताल में मौजूद महिला के बेटे ने कहा कि मेरी मां सरपंच है और आगे कुछ भी कहने से मना कर दिया। वह वहां से चला गया।
महिला को कार्यक्रम में साथ नहीं ले जाया गया
बमीठा थाना प्रभारी मोहर सिंह सिकरवार ने बताया कि महिला के डूबने की खबर मिली थी। पुलिस प्रशासन ने राहगीरों की मदद से महिला को बचाया और स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इसके बाद डॉक्टर ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस ने बताया कि परिजन अकेले ही किसी कार्यक्रम में गए थे और महिला को साथ नहीं ले गए, जिससे वह नाराज थी। इसके बाद महिला केन नदी के पुल पर आई और वहां से कूद गई या किसी ने उसे धक्का दिया इसकी जांच की जा रही है, फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन