: फेसबुक पर लाइव आकर बोला- जन्मदिन मेरा, तेरा मरणदिन: जिस शख्स को धमकी दी, उसने घर में घुसकर कहा- जन्मदिन का गिफ्ट ले लो, फिर गोली मार दी
समीर मंसूरी कुख्यात बदमाश था
समीर अपनी पत्नी के साथ हनुमानताल के मोहरिया में रहता था। उसके खिलाफ शहर के कई थानों में अवैध शराब बेचने, मारपीट, हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। अकेले आधारताल थाने में उसके खिलाफ 10 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में वह जेल से छूटा था।
कुछ महीने पहले उसके खिलाफ आधारताल थाने में अवैध शराब और मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में आदिल मुख्य गवाह है। वह आदिल पर गवाही बदलने का दबाव बना रहा था।
MP में नर्सिंग काॅलेजों में फर्जीवाड़े के बाद एडमिशन शुरू: 190 काॅलेज में 15 जनवरी तक होंगे एडमिशन, जानिए सुप्रीम कोर्ट से लेकर CBI तक की कहानी ?
तीन दिन पहले दी थी धमकी
पुलिस के अनुसार, आरोपी आदिल ने पूछताछ में बताया कि समीर ने गवाही बदलने के लिए उससे कई बार फोन पर बात की थी। घटना से तीन दिन पहले समीर अपने दोस्तों के साथ रजा चौक के पास बैठा था। यहीं से उसने फेसबुक पर लाइव होकर धमकी दी। उसने अपने दोस्तों से कहा कि मैं कई दिनों से सेफू (आदिल) को मना रहा हूं। अब जब 1 जनवरी को मेरा जन्मदिन होगा, नया साल होगा, वह सेफू का आखिरी दिन होगा, इस दिन उसे मरना होगा।
आरोपी ने समीर को किया फोन
पुलिस पूछताछ में आदिल ने बताया कि धमकी का पता चलने पर उसने समीर को फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। उसने यह बात अपने दोस्त आरिफ को बताई।
1 जनवरी को रात 10 बजे उसने समीर को फिर से फोन किया। कॉल रिसीव करने पर उसने कहा कि गिले-शिकवे भूल जाओ, तुम जो कहोगे, मैं वही करूंगा। लेकिन, वह नहीं माना और कहा कि जो कह दिया, सो कह दिया। इतना कहकर उसने कॉल काट दी।
MP में बंधक बनाकर युवती से गैंगरेप: सहेली के साथ मेला घूमने गई थी, लौटते समय जंगल ले गए 6 बदमाश
जश्न मनाने घर पहुंचा
1 जनवरी की रात 11.45 बजे समीर ने अपने दोस्तों के साथ घर पर बर्थडे केक काटा। इसके बाद वह दोस्तों के साथ डांस करने लगा। दोपहर 12.15 बजे आदिल और आरिफ समीर के घर पहुंचे।
आदिल जानता था कि समीर कुख्यात अपराधी है। बातचीत के दौरान बात बिगड़ सकती थी, इसलिए उसने अपने पास लोडेड पिस्टल भी रखी थी।
जब आदिल समीर के घर पहुंचा तो वह सीढ़ियों से उतर रहा था। जैसे ही उसने आदिल को देखा तो वह भड़क गया और आगे बढ़ा, तभी आदिल ने उसे मार दिया।
6 राउंड फायर किए
समीर को अपनी ओर बढ़ता देख आदिल ने एक के बाद एक 6 राउंड फायर किए। 2 गोलियां समीर के सीने और पेट में लगीं, जबकि बाकी दीवार में लगीं। इसके बाद दोनों आरोपी भाग गए।
समीर के दोस्त उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले गए। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह पुलिस ने अधारताल रजा चौक के पास से आदिल को गिरफ्तार कर लिया।
25 हजार में खरीदी थी पिस्टल
आदिल प्रॉपर्टी का काम करता है। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने तीन साल पहले गोहलपुर निवासी मुबीन खान से 25 हजार रुपए में पिस्टल खरीदी थी। वह हमेशा पिस्टल अपने पास रखता था। हनुमानताल थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि जिस मुबीन से उसने पिस्टल खरीदी थी, उसकी मौत हो चुकी है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन