: खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 8 की मौत: शादी समारोह से लौट रहे थे लोग, गाड़ी काटकर निकाले गए शव
एएसपी इंदौर रूपेश द्विवेदी ने बताया कि गाड़ी में कुल 9 लोग सवार थे. आठ की मौत हो गई जबकि एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि मृतकों में एक पुलिस जवान भी शामिल है. वह ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में तैनात थे।
कार को काटकर शवों को निकालना पड़ा
कई स्थानों पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन को काटकर शवों को निकाला गया। सभी मृतक गुना जिले के हैं। एएसपी द्विवेदी के मुताबिक राहगीरों ने जब क्षतिग्रस्त वाहन देखा तो पुलिस को सूचना दी. कार से कुछ लोगों के कराहने की आवाज सुनाई दी लेकिन जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, सभी की मौत हो चुकी थी.
प्रत्येक को 4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी. उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिये गये हैं.
हादसे में इन 8 लोगों की जान चली गई
आरक्षक कमलेश पिता धन सिंह अलावा उम्र 34 साल निवासी विश्वदा जिला गुना।
धन सिंह पिता गंभीर सिंह अलावा, उम्र 70 वर्ष, निवासी विश्वदा जिला गुना।
रतन सिंह पिता नानका सिंह भिलाला, उम्र 70 वर्ष, निवासी डोंगरी सिरसी जिला गुना
नर्मदी बाई पति गणपत डोडवे उम्र 35 वर्ष निवासी डोंगरी जिला गुना।
अंतिम पिता राम सिंह अलावा उम्र 35 वर्ष निवासी डोंगरी जिला गुना
तेर सिंह पिता नानक सिंह भिलाला उम्र 50 वर्ष निवासी डोंगरी सिरसी जिला गुना।
ब्रिजेश पिता गणपत सिंह डोडवे, उम्र 18 वर्ष, निवासी डोगरी जिला गुना।
ननका सिंह भिलाला, उम्र 70 वर्ष, निवासी डोंगरी जिला गुना
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन