: हाई अलर्ट के बीच डबल मर्डर: गला घोंटा और पत्थरों से कुचले गए सिर, हाइवे किनारे शव मिलने से फैली सनसनी
पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी: खेत के स्टोर रूम में वारदात को दिया अंजाम, दीवार छेदकर देखी गई लाश
आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ग्वालियर दौरा है। कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। सीएसपी अशोक जादौन, सीएसपी हिना खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस के सामने पहली चुनौती मृतक की पहचान करना है। शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि हत्या की वजह प्रेम प्रसंग या संपत्ति विवाद हो सकता है।
लिव-इन पार्टनर की गमछे से गला घोंटकर हत्या: मर चुके पहली पत्नी को लेकर हुई कहासुनी, तो मार डाला, पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश
दिव्यांग के शव से 20 कदम दूर पड़ा था दूसरा शव
सुबह राहगीर की सूचना पर पुलिस पहुंची। कंपू थाना क्षेत्र में शीतला माता रोड हाईवे के किनारे रेलवे पुल के पास दिव्यांग का शव मिला। पुलिस जांच कर रही थी, तभी 20 कदम दूर झाड़ियों में दूसरा शव दिखाई दिया। मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। मृतकों की उम्र करीब 40 साल है। दिव्यांग के शव पर अंडरवियर और बनियान थी, जबकि दूसरे शव पर जींस और शर्ट मिली। दिव्यांग का बायां पैर गायब है।
हाईवे के किनारे से लेकर झाड़ियों तक खून के धब्बे मिले
घटनास्थल पर खून से सने पत्थर मिले हैं। आशंका है कि दोनों के सिर पत्थर से कुचले गए हैं। हाईवे के किनारे और झाड़ियों में खून के कई धब्बे मिले हैं। दिव्यांग ज्यादा दूर तक भाग नहीं सका और वहीं गिर गया, जबकि उसके साथी ने भागने की कोशिश की होगी, लेकिन वह भी 20 कदम दूर गिर गया होगा। गर्दन पर दबाव के निशान भी मिले हैं।
MP में कांग्रेस नेता के बेटे का मर्डर: 2 कातिलों को सजा-ए-मौत, रिश्तेदार ही निकले हत्यारे, 2 को फांसी और एक बरी
घटनास्थल पर खून से सने पत्थर मिले हैं। इनसे मृतक के सिर कुचले गए हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों की संख्या कम से कम तीन या इससे अधिक हो सकती है। दोनों को काबू करना एक या दो युवकों का काम नहीं है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। हाईवे पर मोड़ पर सीसीटीवी कैमरा लगा मिला है।
प्यार को पाने सुहाग का कत्ल: आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने पति की कराई हत्या, शराब में डालकर पिलाई सल्फास की गोलियां
प्रेम प्रसंग या संपत्ति हो सकती है वजह
जिस तरह से हत्या की गई है, उससे माना जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग या संपत्ति विवाद का हो सकता है। पुलिस का यह भी मानना है कि बैग और हुलिए से दोनों यात्री लग रहे हैं। दोनों दूसरे शहर के हो सकते हैं। सीएसपी अशोक जादौन का कहना है कि ग्वालियर पुलिस आसपास के शहरों की पुलिस से भी संपर्क कर रही है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन