: शादी के दिन दूल्हे की मौत: पुलिस उठाकर ले गई, पुलिस कस्टडी में चली गई जान, दुल्हन ने की खुदकुशी की कोशिश, जमकर हुआ बवाल
पुलिस ने शव को बारातियों के ट्रैक्टर पर रखकर थाने पहुंचाया
बीलाखेड़ी निवासी देवा पारदी की बारात गांव से गुना शहर के गोकुल सिंह चक्क आनी थी। पुलिस शाम 4.30 बजे गांव पहुंची। पुलिस देवा और उसके चाचा गंगाराम को उसी ट्रैक्टर पर लेकर गई जिस पर बारात जानी थी।
MP में संतान सुख पाने किडनैपिंग कांड: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका ने रची साजिश, ढाई साल की बच्ची का किया अपहरण
देवा की बुआ और गंगाराम पारदी की पत्नी सूरज बाई के अनुसार हम भी उनके पीछे-पीछे झागर चौकी पहुंचे। पुलिस ने कहा कि उन्हें कोई वाहन बरामद करना है, इसलिए वे उसे ले आए। देर रात जिला अस्पताल से सूचना मिली कि एक पारदी युवक को पोस्टमार्टम रूम में लाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि देवा की पुलिस हिरासत में मौत हो गई है।
मिनी ट्रक में जिला अस्पताल पहुंची महिलाएं
देवा पारदी की दुल्हन, बुआ और अन्य महिलाएं मिनी ट्रक में अस्पताल पहुंचीं। दुल्हन ने अपने पूरे शरीर पर पेट्रोल डाल लिया। उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। इसी बीच पुलिस ने उसे पकड़ लिया और अस्पताल चौकी में बैठा दिया। कुछ देर बाद मौसी सूरज बाई ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। वह जल गई। आग बुझाने के प्रयास में एसडीओपी युवराज सिंह की उंगलियां जल गईं। महिलाओं की पुलिस से कई बार हाथापाई भी हुई।
MP में लेडी ठग की शातिराना कहानी: कमर दर्द ठीक करने जेवरात की ठगी, कहा- गहनों की फोटो कॉपी कराने से ही…
मौत से पहले आखिरी सेल्फी...
घर में शादी की रस्में चल रही थीं। देवा के हाथ में मेहंदी लग चुकी थी। बारात ले जाने से पहले उसने शेरवानी पहनकर यह आखिरी फोटो क्लिक की। दूसरी ओर दुल्हन भी तैयार थी। वे बारात आने का इंतजार कर रहे थे। देर रात देवा की मौत की खबर मिली।
13 जुलाई की शाम को पारधी गिरोह ने पुलिस टीम पर किया हमला
यह पूरा मामला 13 जुलाई की शाम 5 बजे शुरू हुआ। धरनावदा थाने से महज 8 किमी दूर पारधी गिरोह ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में 13 जुलाई की रात 1.30 बजे एफआईआर दर्ज की गई।
इस एफआईआर के अनुसार भोपाल और राजगढ़ की पुलिस टीम अपने जिले में चोरी के आरोपियों की तलाश में झागर चौकी आई थी। रुठियाई चौकी और धरनावदा थाने का पुलिस बल भी सहायता के लिए झागर चौकी पहुंचा। सभी ने मिलकर गांव में दबिश दी। इस दौरान पारदियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। उन्होंने गोलियां चलाईं और पथराव किया।
MP में 6 महीने में 24 बाघों की मौत पर सियासत: BJP का चौंकाने वाला बयान, कहा- जहां संख्या ज्यादा वहां मौत के मामले भी बढ़ेंगे
सीने में दर्द के बाद मौत
एडिशनल एसपी मान सिंह ठाकुर ने बताया कि म्याना क्षेत्र के भीडरा गांव में हुई चोरी के मामले में देवा पारदी और गंगाराम पारदी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। रविवार शाम को दोनों को चोरी के सामान की बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान देवा के सीने में दर्द हुआ। उसे तुरंत म्याना अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां करीब 45 मिनट तक उसका इलाज चला। सीपीआर भी दिया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
इसे भी पढ़ें- Bank FD Interest Rate: फिक्स्ड डिपॉजिट के निवेशकों के लिए बड़ी खबर, जानिए किन बैंकों ने बदल दिए ब्याज दर ?
इसे भी पढ़ें- Ola Cabs Exit Google Maps: अब गूगल मैप्स का उपयोग नहीं करेगा ओला कैब्स, 100 करोड़ बचाने की तैयारी ?
इसे भी पढ़ें- Share Market Investment Tips: Garden Reach Shipbuilders बनाएगा लखपति, शेयर बाजार में निवेशक हो गए मालामाल
इसे भी पढ़ें- Credit Card Hidden Charges: ग्राहक सावधान…क्रेडिट कार्ड कंपनियां लगा रही चूना, जानिए हिडेन चार्जेस ?
इसे भी पढ़ें- Offline UPI Payment Tips: मोबाइल में नहीं है इंटरनेट फिर भी हो जाएगा पेमेंट, जानिए कैसे करें बिना इंटरनेट ट्रांजैक्शन ?
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन