: एक पल में तबाह हुआ परिवार: मुंडन कराकर लौट रहे 6 लोगों की मौत, रेलिंग में घुसी तेज रफ्तार कार
शुक्रवार शाम 6.20 बजे कार भैरव घाटी पर रेलिंग की दीवार से टकराकर पलट गई। टवेरा में पीछे बैठे बच्चे के पिता मोहित पांडे ने बताया कि घाटी के मोड़ पर ड्राइवर गाड़ी नहीं मोड़ सका। गाड़ी सीधे रेलिंग की दीवार से जा टकराई।
परिजन स्ट्रेचर को धक्का देकर पीएम रूम तक ले गए
शारदा प्रसाद, राजेंद्र और ड्राइवर लक्ष्मी नारायण के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रेहटी लाया गया। शारदा, उषा और पुष्पलता के शव नर्मदापुरम जिला अस्पताल लाए गए। जिला अस्पताल परिसर से पोस्टमार्टम रूम तक तीनों महिलाओं के शव ले जाने के लिए परिजनों को स्ट्रेचर को धक्का लगाना पड़ा। वार्ड ब्वॉय नहीं मिला।
दोनों भाई राम और लक्ष्मण के समान थे
शारदा और राजेंद्र की बहन कृष्णा दीक्षित ने कहा, 'दोनों भाई राम और लक्ष्मण की तरह थे। परिवार में सबसे बड़े शारदा पांडे जो कहते थे वही करते थे। आज भी हमारा 22 लोगों का परिवार एक साथ रहता है. ननद अपर्णा और उषा ननद-भाभी का रिश्ता होने के बावजूद बहनों की तरह रहती थीं। यदि बड़ा भाई कोई कपड़ा खरीद भी लेता तो छोटा भाई उसे अपना लेता। लेकिन पहनने से मना नहीं किया.
हादसे में इनकी हुई मौत
शारदा प्रसाद पांडे (72)
अपर्णा पांडे (60) पत्नी शारदा प्रसाद
राजेंद्र पांडे (70)
उषा पांडे पत्नी राजेंद्र
रिश्तेदार पुष्पलता अवस्थी (85)
ड्राइवर लक्ष्मी नारायण चौकसे
ये थे घायल
मोहित पांडे (35)
शिखा पांडे (32) पति मोहित
व्योम (6 माह) पिता मोहित
मोनिका पांडे (33) पिता राजेंद्र
ज्योति वाजपेई (40) पति भरत पांडे
गायत्री पांडे (45) पति स्व. विशेष प्रसाद पांडे
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन