: बेटा पैदा हुआ तो पिता ने घोंट दिया गला: 12 दिन के नवजात को मार डाला, तीसरा बच्चा बेटी चाहता था
कोतवाली टीआई आशीष सिंह पंवार ने बताया कि रात में डायल 100 पर सूचना मिली कि 12 दिन के बच्चे की उसके पिता ने हत्या कर दी है। सूचना के तुरंत बाद पुलिस टीम गांव पहुंची। मृतक बच्चे की मां रुचिका उइके से पूछताछ की गई। उसने बताया कि उसके पति अनिल उइके ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की और उसकी गोद में मौजूद बच्चे को छोड़ दिया। रुचिका झगड़े के डर से भाग गई थी, जब वापस आई तो झोपड़ी के अंदर बच्चा मृत पाया गया। उसकी गर्दन पर गला घोंटने के निशान थे।
बेटी चाहता था पिता
इस मामले में पुलिस ने पति अनिल उइके के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसके पहले से ही दो बेटे हैं और वह तीसरी बेटी चाहता था। लेकिन तीसरा भी पुत्र हो गया, इसलिये उस ने उसे मार डाला।
नशे की वजह से हुई हत्या
आरोपी अनिल उइके का कहना है कि उसके पहले से ही दो बेटे हैं. पत्नी से ऑपरेशन कराने के लिए कह रहा था। लेकिन जब वह गर्भवती हुईं तो सोचा गया कि उनकी तीसरी बेटी होगी. लेकिन उसने एक बेटे को जन्म दिया, जिसके चलते उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. नशे की वजह से हुई हत्या. पुलिस घटना की जांच करते हुए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पुलिस ने नवजात शिशु के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन