: बेडरूम में बीजेपी नेता का शव मिलने से सनसनी: सिर पर गोली लगने से हुई मौत, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस
यह देख बेटे ने बड़े पापा और घर की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले पड़ोसियों को सूचना दी। चौकी प्रभारी ने बताया कि रवि की आर्थिक स्थिति अच्छी थी। वह काफी व्यवहारिक थे। एसडीओपी रोशन जैन के मुताबिक रवि की मौत गोली लगने से हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या हत्या। दोनों एंगल से जांच की जा रही है।
शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। हालांकि अफसर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। घटना की पुष्टि और जांच के लिए नर्मदापुरम से फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है। घटनास्थल पर गोली की तलाश की जा रही है।
भाजपा सदस्यता अभियान के लिए हुए थे सम्मानित
रवि देखमुख भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष थे। हाल ही में उन्हें सबसे ज्यादा सदस्य बनाने पर पार्टी ने सम्मानित भी किया था। भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने बताया कि रवि पार्टी के सक्रिय पदाधिकारी थे। हाल ही में चलाए गए सदस्यता अभियान में उन्होंने सबसे ज्यादा 1000 सदस्य बनाए थे। प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी ने इसी वजह से उन्हें सम्मानित भी किया था। भोपाल में भी उनका सम्मान होने वाला था।
पिता और भाई के साथ रहता था रवि का परिवार
रवि के परिवार में पिता, पत्नी किरण और 13 वर्षीय बेटा तन्मय हैं। भाई का परिवार भी इसी बिल्डिंग में रहता है। बड़े भाई देवेंद्र भी मोबाइल की दुकान चलाते हैं। जबकि छोटा भाई इंदौर में काम करता है। पिता भी फिलहाल इंदौर में हैं।
एक माह पहले दोस्त ने की थी आत्महत्या
एक माह पहले 10 सितंबर को रवि के दोस्त अनिल खबासे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसका सुसाइड नोट भी सामने आया था। यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय रहा था।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन