: अनूपपुर में मवेशियों की तस्करी: गौवंश को कत्लखाने ले जाते पुलिस ने रात के अंधेरे में ट्रक को पकड़ा, गाड़ी छोड़ कर तस्कर भागा
Anuppur Truck caught smuggling animals: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशुओं की तस्करी कर रहे एक ट्रक को पकड़ा है। ट्रक में मवेशियों की तस्करी की जा रही थी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक रोका तो आरोपी भाग गए। ट्रक को थाने में खड़ा कराया गया है।
मवेशियों को कांजी हाउस में रखा जाता है। पुलिस को ट्रक से 7 गोवंश मिले हैं। इसमें एक भैंस और छह पाड़ा शामिल हैं। इनकी कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने चालक, वाहन मालिक और तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। रात के अंधेरे में ले जा रहे थे पुलिस ने पकड़ा देर रात कोतमा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे के पास गश्त के दौरान पुलिस ने ट्रक सहित मवेशियों को जब्त किया है। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से भाग गया। जिनकी तलाश की जा रही है। कड़ी सुरक्षा फिर भी तस्करी रोकना मुश्किल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले की प्रवेश सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सभी आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। साथ ही सीमावर्ती इलाकों में सघन जांच भी की जा रही है। इसके बावजूद पशु तस्करी का अवैध कारोबार अब भी चल रहा है। पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है कि ट्रक ने यहां तक पहुंचने के लिए कौन सा रास्ता अपनाया था। कड़ी सुरक्षा के बीच कैसे चलता है पशु तस्करी का अवैध कारोबार ?
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन