Logo
Breaking News Exclusive
CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे

: धनतेरस की रात पति ने पत्नी को मारी गोली: 2 साल पहले हुई थी शादी, डेढ़ साल से मायके में रह रही थी प्रताड़ित महिला

Husband shoots wife on Dhanteras in Satna: मध्यप्रदेश के सतना में धनतेरस की रात एक पति ने अपनी ही पत्नी को गोली मार दी। महिला की हालत गंभीर है। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। 2 साल पहले दोनों की शादी हुई थी, प्रताड़ना से तंग आकर ड़ेढ साल से मायके में रह रही थी। मामला उचेहरा थाना क्षेत्र के अतरहार गांव का है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब नौ बजे गोलीबारी की घटना से गांव में दहशत फैल गई। उमापति पटेल निवासी खजवा पन्ना ने पत्नी वर्षा सिंह पर गोली चला दी। उमापति ने एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं। वर्षा उससे बचने के लिए भागी लेकिन उमापति उसे मारने पर आमादा हो गया। छोटी बहन पर भी फायरिंग इस दौरान उसने खाना बना रही वर्षा की छोटी बहन को भी निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन वह बच गयी। तीन गोलियों में से एक वर्षा को लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इसी बीच परिजनों के आने पर आरोपी दीवार फांदकर भाग गया। वर्षा को गंभीर हालत में उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर उचेहरा पुलिस भी मौके पर पहुंची। 2 साल पहले हुई थी शादी बताया गया कि आरोपी उमापति घायल वर्षा सिंह (20) का पति है। करीब 2 साल पहले उसकी शादी वर्षा से हुई थी, लेकिन उमापति उसके साथ मारपीट करता था। प्रताड़ना से तंग आकर वर्षा अपने मायके अतरहर आ गयी। वह पिछले डेढ़ साल से अपने मायके में थी और उसने उमापति के साथ जाने से इनकार कर दिया था। घर में काम करते समय किया हमला शुक्रवार की रात जब वर्षा अपनी मां के साथ घर की पुताई कर रही थी और उसकी बहन खाना बना रही थी, तभी आरोपी उमापति वहां आया और उसने वर्षा पर एक के बाद एक 3 गोलियां दाग दीं। वर्षा उससे बचने के लिए भागने लगी, लेकिन आरोपी उस पर एक के बाद एक फायरिंग करता रहा। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन