Logo
Breaking News Exclusive
CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे

: डिंडौरी में मटर के खेत में गांजे की खेती: पुलिस ने की छापेमारी, तो भागने लगा किसान, 3 लाख की गांजा फसल जब्त

गणेश मरावी, डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में अवैध गांजा की खेती करने वाले किसान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि किसान अपने घर के सामने की बाड़ी में मटर फसल के साथ गांजे की फसल बोया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है। खेत में लगे 3387 पौधे बरामद किया है। जिसकी कुल वजन करीब 63 किलो 880 ग्राम है और कीमत 3 लाख 19 हजार 400 रुपए बताई जा रही है। मटर के साथ गांजा की खेती कर रहा था किसान बताया गया कि बंसुलाल धुर्वे पिता दसरू धुर्वे (उम्र 38 वर्ष) ग्राम जामपानी हाल ग्राम मोहतरा थाना गाड़ासरई का निवासी है, जो अपने घर के सामने बाड़ी में मटर फसल के साथ मादक पदार्थ गांजा की फसल लगाया था। वहीं, उक्त गांजे के पौधे लगाने के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर गाडासरई पुलिस ने रेड की कार्रवाई की। जब पुलिस अचानक खेत पहुंची, तो पुलिस को आता देख किसान ने भाग रहा था। लेकिन पुलिस ने किसान को पकड़ लिया। पुलिस ने जब खेत में छानबीन की, तो मटर के पौधों के बीच कुछ-कुछ दूरी पर हरे पत्तेदार टहनी युक्त मादक पदार्थ गांजा के पौधे लगे मिले। कुछ गांजे के पौधों में फूल फल लगे हुए थे। इस कार्रवाई में इनकी रही भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गाडासरई दुर्गाप्रसाद नगपुरे, सउनि बालमुकुंद चैरसिया, प्रआर हरनाम परते, प्रआर रविन्द्र यादव, प्रआर पंकज सिंह, प्रआर शिध्दू मरावी, आर.आशिष लांजेवार, आर देवेन्द्र पटले, आर सतेन्द्र उइके, आर मुकेश उइके, आर राजा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन