Logo
Breaking News Exclusive
गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार पिता-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत; मां जिला अस्पताल में गंभीर 25 साल के सोने-चांदी का रिकॉर्ड गायब, ट्रस्ट का दावा- थाने में रखा; टीआई बोले- यहां कुछ भी नहीं नकाबपोश ने पहले हवाई फायर किया; विरोध पर सीने में दाग दीं 2 गोलियां, इलाके में दहशत के बीच नाकाबंदी भाई ने लगाई फांसी, श्मशान से लौटकर बहन ने दी जान, गांव में मातम और तरह-तरह की चर्चाएं खदान की माइंस के पास दिखा भयानक नजारा; आसपास दरारें, दहशत में ग्रामीण नर्मदा नदी से जुड़ी 21 हजार हेक्टेयर जमीन डूबी, 192 गांव उजड़े; सरदार सरोवर डील की इनसाइड स्टोरी गृहमंत्री की कुर्सी, इंटरनल सर्वे और IAS कनेक्शन; पढ़िए अंदरखाने की इनसाइड स्टोरी 116 स्कूलों से टॉयलेट गायब, 513 चपरासियों की भर्ती, 4 करोड़ के कर्ज में विभाग, कलेक्टर बोले- जो हो गया, सो हो गया ड्रग पेडलर्स ने पूछताछ में लिया नाम; विवेक तन्खा बोले- बिना सूचना ले गई पुलिस गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार पिता-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत; मां जिला अस्पताल में गंभीर 25 साल के सोने-चांदी का रिकॉर्ड गायब, ट्रस्ट का दावा- थाने में रखा; टीआई बोले- यहां कुछ भी नहीं नकाबपोश ने पहले हवाई फायर किया; विरोध पर सीने में दाग दीं 2 गोलियां, इलाके में दहशत के बीच नाकाबंदी भाई ने लगाई फांसी, श्मशान से लौटकर बहन ने दी जान, गांव में मातम और तरह-तरह की चर्चाएं खदान की माइंस के पास दिखा भयानक नजारा; आसपास दरारें, दहशत में ग्रामीण नर्मदा नदी से जुड़ी 21 हजार हेक्टेयर जमीन डूबी, 192 गांव उजड़े; सरदार सरोवर डील की इनसाइड स्टोरी गृहमंत्री की कुर्सी, इंटरनल सर्वे और IAS कनेक्शन; पढ़िए अंदरखाने की इनसाइड स्टोरी 116 स्कूलों से टॉयलेट गायब, 513 चपरासियों की भर्ती, 4 करोड़ के कर्ज में विभाग, कलेक्टर बोले- जो हो गया, सो हो गया ड्रग पेडलर्स ने पूछताछ में लिया नाम; विवेक तन्खा बोले- बिना सूचना ले गई पुलिस

Holi मनाने जा रहे पति-पत्नी समेत 6 की मौत : Yamuna Expressway पर बस-कार की टक्कर, उछलकर 10 फीट दूर गिरी गाड़ी

MP CG Times / Wed, Mar 4, 2026

Hathras Yamuna Expressway Accident | Eco Car Bus Collision: यूपी के हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के डबल डेकर बस ने चलती ईको वैन को पीछे टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी समेत 6 लोगों की मौत हो गई, 7 लोग घायल हो गए। मृतकों में 3 आगरा और 3 राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले थे। होली के लिए घर जा रहे थे।

Hathras Yamuna Expressway Accident | Eco Car Bus Collision: बस दिल्ली से गोरखपुर, जबकि वैन दिल्ली से धौलपुर जा रही थी। ओवरटेक करने की कोशिश करते वक्त टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन उछलकर 10 फीट दूर गिरी। उसका पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि बस सवार यात्रियों को चोट नहीं आई।

Hathras Yamuna Expressway Accident | Eco Car Bus Collision: हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सड़क पर लाशें बिछ गईं। एक्सप्रेस-वे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस अफसर पहुंचे। घायलों को तत्काल खंदौली सीएचसी भिजवाया। जहां से तीन को आगरा रेफर कर दिया। हादसा सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुआ।

अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए…

ईको वैन से राजस्थान के राजाखेड़ा जा रहे थे 13 लोग

Hathras Yamuna Expressway Accident | Eco Car Bus Collision: हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 141 पर निजी डबल डेकर बस गोरखपुर की तरफ जा रही थी। बस के आगे ईको वैन चल रही थी। वैन में 13 लोग सवार थे।

Hathras Yamuna Expressway Accident | Eco Car Bus Collision: सभी होली के त्योहार के लिए अपने-अपने घर जा रहे थे। तड़के 4.15 बजे तेज रफ्तार बस ने वैन को ओवरटेक करने की कोशिश की और बेकाबू होकर वैन को पीछे से टक्कर मार दी।

Hathras Yamuna Expressway Accident | Eco Car Bus Collision: मृतकों की पहचान विजय (27) पुत्र सुखराम बघेल, पत्नी पिंकी (26) निवासी सुडरई थाना शमशाबाद (आगरा) और नाथू देवी (35) पत्नी अमर सिंह निवासी रोई खास थाना शमशाबाद (आगरा) के रूप में हुई।

Hathras Yamuna Expressway Accident | Eco Car Bus Collision: हादसे में दिनेश (55) पुत्र हुकम सिंह, पत्नी सुनीता (51) निवासी गंगोलियापुर थाना राजाखेड़ा, धौलपुर (राजस्थान) और लोकेश (35) पुत्र भूरी सिंह निवासी चमोली घर थाना राजाखेड़ा धौलपुर (राजस्थान) की भी मौत हो गई।

घायलों में चार बच्चे भी शामिल

हादसे में इको चालक वीरेंद्र पुत्र रामप्रकाश भी घायल है। इसके अलावा राजाखेड़ा के ही मनोज पुत्र सुरेश, आर्यन (8)-अंशु (6) पुत्र अजय, मृतक विजय का बेटा लक्ष्य (1), बेटी प्राची (3) और उनकी साली पूनम बघेल (15) घायल हैं।

Hathras Yamuna Expressway Accident | Eco Car Bus Collision: मृतक के भाई संजू ने बताया- उनके भाई दिनेश नोएडा के सेक्टर 41 में मिठाई की दुकान चलाते थे। पत्नी सुनीता के साथ नोएडा से त्योहार मनाने के लिए अपने गांव गंगोलियापुरा, राजाखेड़ा, धौलपुर आ रहे थे। उनके दो बेटी और बेटे घायल हैं।

बस चालक से पूछताछ की जा रही

घायलों को इलाज के लिए खंदौली थाना क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करने के कारण हुआ। बस चालक से पूछताछ की जा रही है।

ओवरटेक की वजह से हादसा, बस ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट

Hathras Yamuna Expressway Accident | Eco Car Bus Collision: पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया-बस का चालक इको गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था, तभी यह घटना हुई। बस के चालक, कंडक्टर सहित तीन लोगों को पकड़ा गया है। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। घायलों को उपचार के लिए SN मेडिकल कॉलेज आगरा भिजवाया है।

ASP रामानंद कुशवाहा ने कहा-सुबह 4:15 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर 141 माइलस्टोन के पास एक सड़क दुर्घटना की कॉल आई थी। पता चला कि एक ईको वैन, जो दिल्ली से धौलपुर जा रही थी, उसे नोएडा से गोरखपुर जा रही एक डबल डेकर बस ने पीछे से टक्कर मार दी।ईको में कुल 13 लोग सवार थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। ईको का ड्राइवर सुरक्षित है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन