: पुष्पराजगढ़ के 3 आरोपी गिरफ्तार: बाइक से तेंदुए की खाल बेचने जा रहे थे, डिंडोरी पुलिस ने पकड़ा, जानिए कौन है ये तस्कर ?
डिंडोरी। मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में तेंदुआ खाल की तस्करी करते अनूपपुर जिले के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है।
ये लोग बाइक से तेंदुए की खाल बेचने के लिए जबलपुर ले जा रहे थे। रास्ते में उन्हें गिरफ्तार कर मामला दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। दरअसल गाडासरई पुलिस को सूचना मिली थी कि 3 व्यक्ति दो बाइक से अनुपपुर तरफ से करनपठार, चंदनघाट होते हुए जबलपुर खाल तस्करी बिक्री करने लेकर जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस केके त्रिपाठी नेे थाना प्रभारी गाडासरई को नाकाबंदी कर आरोपियों को पकड़ने के लिए निर्देश दिए। पुलिस ने सुरसाटोला यात्री प्रतिक्षालय के सामने मेन रोड़ में नाकाबंदी कर दो बाइक क्रमांक MP65M3882 और हीरो स्प्लेण्डर MP65MC7528 में सवारों को रोका गया। उनके कब्जे से वन्य जीव तेन्दुआ की 2 नग खाल, 2 नग बाइक, 3 नग मोबाइल व नकदी, कीमत करीब 12 लाख 11 हजार 390 रु जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मनोहर सिंह उर्फ शंकर सिंह तिलगाम उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम कंडीकापा थाना करनपठार जिला अनूपपुर, महेन्द्र कुशराम उम्र 52 साल निवासी ग्राम संचरा थाना राजेन्द्र ग्राम जिला अनूपपुर और दिनेश सिंह पिता कमल सिंह पाटले उम्र 42 साल निवासी ग्राम बसनिया थाना राजेन्द्र ग्राम जिला अनूपपुर शामिल है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन