: डिंडौरी में फांसी पर लटकी मिली लाश: किराए के मकान में रहकर करता था काम, दो और दोस्त रहते थे साथ, लेकिन उस दिन...
गणेश मरावी, डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में किराये के मकान में रहने वाले एक 18 वर्षीय लड़के की रस्सी से झूलती हुई लाश मिली है। बताया गया कि युवक डिंडौरी में किराये के मकान पर रहता था। वहीं घटना की जानकारी परिजनों को लगते ही परिवार में मातम छा गया है।
साथ ही मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर जांच की। फिलहाल कोेतवाली पुलिस ने शव कोे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। किराये के मकान में रहता था युवक प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय युवक समनापुर थाना अंतर्गत ग्राम बानो का निवासी था, जो वार्ड क्रमांक 11 पुरानी डिंडौरी में 2 और साथियों के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि किराये के मकान में तीन माह से रह रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक युवक डिंडौरी में मनिहारी दुकान मे काम करता था। उसके दो अन्य साथी पढ़ाई करते थे, जो 30 दिसंबर 2023 शनिवार को अपने घर गांव चले गये थे। युवक अपने कमरे में अकेले था। पंखा लगाने के हुक में लगाई फांसी बताया गया कि 2 जनवरी 2024 को रात करीब 10 बजे युवक काम से वापस कमरे आया था। जब सुबह दरवाजा नहीं खोला तो मकान मालिक ने उसे बाहर से आवाज दी। कोई जबाब नहीं मिलने पर दरवाजा को धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। कमरे में जाकर देखा तो अंदर पंखा लगाने के हुक में यवक ने रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है। मामले में अभी ये खुलासा नहीं हुआ की युवक ने क्यों खुदकुशी की है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन