: शादी से एक महीने पहले मिली युवती की लाश: घर पर खून से लथपथ शव मिला, धारदार हथियार से गला काटने का निशान
Dead body of a girl from Bhopal MP: एमपी के भोपाल में 19 साल की एक लड़की का शव उसके ही घर में मिला। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से काटने के निशान हैं। परिजनों ने मंगलवार सुबह शव देखा और करीब साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना दी। लड़की की अक्टूबर में शादी होनी थी। घटना टीटी नगर की है।
टीआई गौरव सिंह ने बताया कि मौके से कोई धारदार हथियार बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि घर में कोई बाहरी व्यक्ति घुसा था या नहीं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही पता चलेगा कि लड़की की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस ने हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
घर पर चल रही थीं शादी की तैयारियाँ
परिजनों ने बताया कि रोशनी की सगाई जून में कोहेफिजा इलाके में रहने वाले एक युवक से हुई थी। उसकी शादी अक्टूबर में तय हुई थी। घर पर शादी की तैयारियाँ चल रही थीं। रोशनी ने शादी के लिए खरीदे कपड़े एक दिन पहले ही रिश्तेदारों को दिखाए थे। रोशनी के पिता फेरी लगाकर कपड़े बेचते हैं।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
MP में SDO के पास मिली 7.60 करोड़ की संपत्ति : 2.52 किलो सोना, ₹26 लाख कैश और 3 करोड़ के रिसॉर्ट-विला, आय से 560% अधिक संपत्ति का खुलासा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन