: डिंडौरी में धड़ल्ले से पेड़ों का कत्ल: जिम्मेदारों की कोताही से जंगल हो रहे वीरान, अंधाधुंध कटाई पर कुंभकर्णीय नींद में अफसर ?
गणेश मरावी,डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में हरे भरे पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई हो रही है,यहां पर खुलेआम छोटे - छोटे पेड़ पौधों की कटाई कर जंगल को वीरान किया जा रहा है। वन विभाग के जिम्मेदारों के द्वारा कोई कार्रवाई की जा रही है।
Cutting of trees due to negligence of forest department in Dindori: दरअसल, सामान्य वन मंडल डिंडौरी अंतर्गत वन परिक्षेत्र उत्तर समनापुर के बीट तितराही परिक्षेत्र समनापुर के कक्ष क्रमांक 344 में खुलेआम हरे भरे पेड़ पौधों की कत्लेआम किया जा रहा है। यहां के जंगल के पेड़ पौधों को काटकर वीरान किया जा रहा है। जिम्मेदार कुंभकर्णीय नींद में है।
एक तरफ सरकार के द्वारा जंगलों की अवैध कटाई को रोकने के लिए वन विभाग में बीट गार्ड के तौर पर कर्मचारी तैनात कर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है,जिससे पेड़ो की अवैध कटाई को रोका जा सके। लेकिन यहां पर सरकार के मंशा के विपरीत कार्य हो रहा है।
वृक्षों को काटने से हो रहे नुकसान
वन संरक्षण हेतु प्रतिवर्ष वन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वृक्षों को काटने से मिट्टी का अपरदन बढ़ रहा है, पर्यावरण का संतुलन प्रभावित हो रहा है। साथ ही इसका सीधा असर जीव-जन्तुओं पर पड़ रहा है।
इससे साफ अंदाज लगाया जा सकता है,कि बीट गार्ड को हरे भरे पेड़ो की हो रही कटाई दिखाई नही दे रहा है या फिर सड़क - सड़क भ्रमण कर अपने निवास स्थान के लिए प्रस्थान हो जाते है। यह भी कह सकते हैं कि बीट गार्ड को पेड़ों को बचाने या सुरक्षित रखने में रुचि नहीं है।
ऐसे में लोंगो के द्वारा धड़ल्ले से पेड़ों की कटाई कर जंगल को वीरान किया जा रहा है। यदि बीट गार्ड के द्वारा अपने कर्तव्यों को जिम्मेदारी को निर्वहन किया जाता तो आज जंगल की पेड़ पौधों की अवैध कटाई नही की जाती।
बीट गार्ड के निगरानी के बाद भी की गई कटाई
वहीं मामले को लेकर बीट गार्ड संजय सोनी से फोन के माध्यम से चर्चा की गया तो उन्होंने कहा कि मैं प्रतिदिन बीट क्षेत्र का भ्रमण कर रहा हूं, वहां पर कटाई नहीं हो रही है। इससे साफ अंदाज लगाया जा सकता है कि बीट गार्ड को हरे भरे पेड़ों की हो रही कटाई दिखाई नहीं दे रही है या फिर सड़क-सड़क भ्रमण कर अपने निवास स्थान के लिए प्रस्थान हो जाते हैं।
वहीं मामले को लेकर डीएफओ साहिल गर्ग ने कहा कि आपके माध्यम से जानकारी मिली है,इसकी जल्द ही जांच करा लेंगे।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन