: 5 साल की बच्ची की बंद फ्लैट में मिली लाश: MP में 3 दिन से लापता थी मासूम, परिजनों और स्थानीय लोगों ने किया हंगामा
पुलिस पर लापरवाही का आरोप
स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गुस्साई भीड़ ने टीबी अस्पताल रोड पर जाम लगा दिया। थाने के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोग बच्ची की हत्या के आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे थे।
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सीएम हाउस का घेराव करने की चेतावनी दी। 3 घंटे तक प्रदर्शन जारी रहा। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है। मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद शाम को प्रदर्शन खत्म हो गया।
पड़ोसी ने कहा-आज फ्लैट से बदबू आई
मल्टी में रहने वाली पड़ोसी कला कुशवाह ने बताया कि, पुलिसवाले बच्ची को नीचे तलाश कर रहे थे। उसके लापता होने के चौथे दिन आज फ्लैट से बदबू आ रही थी। मैं उसकी दादी को लेकर गई। उसकी दादी ने पुलिस वाले को बुलाया। पहले दो पुलिसकर्मी गए। उनके पीछे और लोग गए। हमें देखने ही नहीं दिया। पुलिसवाले पानी की टंकी साथ ले गए। ये किराएदार का फ्लैट था।
एडिशनल डीसीपी ने कहा- संदिग्ध लोगों से हो रही पूछताछ
एडिशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित ने बताया कि बच्ची का शव सामने वाले घर में पानी की टंकी में मिला। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा। दो-तीन संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही हैं। जिस घर में शव मिला वहां पांच महीने पहले ही लोग किराए से रहने आए थे।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
MP में LOVE अफेयर में पति का कत्ल : बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की लाश रेत में गाड़ी; गला घोंट कर मार डाला, बच्चे घर में सोते रह गए
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन