Logo
Breaking News Exclusive
टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान

: BJP नेता का एक और अश्लील VIDEO वायरल: नेताजी बोले- यह सब तो चलते रहता है, जानिए पार्टी से बाहर हटाने पर क्या कहा ?

सिद्धार्थनगर के भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रहरि को पार्टी से निकाल दिया गया है। एक दिन पहले उनका आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। तब उन्होंने दावा किया था- मैं भाजपा में किसी पद नहीं हूं। यह सब चलता रहता है। मुझे बदनाम करने के लिए ऐसा किया गया है। फिलहाल, प्रदेश महामंत्री गोविंद नरायण शुक्ल ने लेटर जारी कर उन्हें पार्टी ने निकाल दिया। लेटर में उनका नाम और पद, दोनों लिखा हुआ है।

गोविंद नरायण ने कहा, भाजपा किसी भी तरह के गलत आचरण को बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

महामंत्री ने कहा- गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष से हुई बात

प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल ने कहा, मामले में पार्टी जिलाध्यक्ष से शिकायत प्राप्त हुई थी। इसके साथ ही गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष से भी इस विषय पर विस्तृत वार्ता की गई।

सभी तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर गौरी शंकर अग्रहरि को तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर करने का निर्णय लिया गया है। पार्टी अनुशासन और मर्यादा से कोई भी समझौता नहीं करती। संगठन के पदाधिकारियों का आचरण जनमानस और कार्यकर्ताओं के बीच आदर्श प्रस्तुत करने वाला होना चाहिए। इस सिद्धांत के तहत ही निष्कासन की कार्रवाई की गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने 2 दिन में 2 बयान दिए

15 सितंबर: भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान ने बताया, मेरी ही शिकायत पर गौरी शंकर अग्रहरि को पार्टी से निकाला गया है। गौरीशंकर का आचरण ठीक नहीं था। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिससे पार्टी की भी बदनामी हो रही थी।

14 सितंबर: गौरीशंकर अग्रहरि अगस्त 2023 से पार्टी में किसी भी पद पर नहीं हैं।

अब आरोपी नेता की बात...

मुझे बदनाम करने की साजिश

गौरीशंकर अग्रहरि बांसी नगर पालिका क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा, यह सब चलता रहता है। यह वीडियो राजनीतिक रूप से बदनाम करने के लिए फैलाया गया है। यह वीडियो एडिट करके चलाया जा रहा है। पूरी बॉडी किसी और की है, चेहरा मेरा सेट किया गया है। जिसने ऐसा किया है, हम उसे जानते हैं।

वह राजनीति के चक्कर में कर रहे हैं। इतना नीचे गिर जाएंगे नहीं पता था। वह वीडियो मेरा नहीं है। वीडियो के जरिए हमें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मैं भाजपा के किसी पद पर भी नहीं हूं।

30 साल से भाजपा में रहे गौरीशंकर

गौरीशंकर भाजपा से लगभग 30 साल से जुड़े थे। 2020 में पार्टी ने जिला उपाध्यक्ष की कमान सौंपी। 2023 में बांसी नगरपालिका चुनाव में इन्होंने पार्टी से टिकट मांगा था। लेकिन पार्टी ने इन्हें टिकट नहीं दिया। बांसी में गांगुली तिराहे के पास ही इनकी शंकर इलेक्ट्रानिक की दुकान है।

CO बोले- मेरे पास कोई शिकायत नहीं

बांसी क्षेत्राधिकार मयंक द्विवेदी ने बताया, वीडियो के बारे में चर्चाएं चल रही हैं। आज पार्टी से गौरीशंकर अग्रहरि को निष्कासित कर दिया गया है। मेरे पास अभी तक मामले की कोई शिकायत नहीं हुई है। न ही पीड़िता द्वारा शिकायत किया गया है। अभी तक वीडियो भी मुझे नहीं मिला है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन