: MP में ट्रक ने किसान और ASI को कुचला: भीषण सड़क हादसे में पुलिस वाले समेत 2 की मौत, खून से लहूलुहान हुई सड़क
ASI and farmer died due to truck collision in panna: मध्य प्रदेश के पन्ना से भीषण सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। यहां मोहंद्रा पुलिस चौकी पर तैनात एक एएसआई और बाइक सवार किसान को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से शोक का माहौल है।
पन्ना के अमानगंज रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार, मोहंद्रा पुलिस चौकी में पदस्थ एक एएसआई और एक किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जेके सीमेंट फैक्ट्री से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक तेज गति से निकलते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सीएम के कार्यक्रम के बाद पन्ना से मोहंद्रा जाते वक्त ये हादसा हुआ. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. ये है पूरा मामला पन्ना जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है, आज फिर तेज रफ्तार ने बाइक सवार दो लोगों को बुरी तरह कुचल दिया। जिसमें महिंद्रा चौकी पर तैनात एक एएसआई और एक किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक साइन कृष्णा एस थोटा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह सहित एसडीओपी और कोतवाली टीआई पन्ना जिला अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि जब वह प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में ड्यूटी से लौट रहे थे तो उनकी मुलाकात किसान राम शिरोमणि खमरिया से भी हुई जो उनके साथ बाइक से मोहंद्रा जाने लगे। अकोला के पास तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें बुरी तरह कुचल दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन