: अनूपपुर के युवक ने CG की लड़की से किया रेप: शादी का झांसा देकर घर ले आया, फिर बनाता रहा संबंध, अब 20 साल की सजा
जानकारी के मुताबिक मनेंद्रगढ़ निवासी 16 वर्षीय किशोरी 17 अक्टूबर 2021 को अपने पड़ोस में अन्नप्राशन समारोह में शामिल होने गई थी।
वहां मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी क्षेत्र निवासी युवक कन्हैया कोड़ाकू (25 वर्ष) आया हुआ था। वह किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ नदी की ओर ले गया और उसके साथ रेप किया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
किशोरी को भगाकर ले जाने की रिपोर्ट उसके पिता ने मनेंद्रगढ़ थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी को आरोपी कन्हैया कोड़ाकू के कब्जे से बरामद किया।
उसके खिलाफ धारा 363, 366, 376 (2)(ढ) व पाक्सो एक्ट की धारा 4,6 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 19 अक्टूबर को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।
दो धाराओं में 20-20 वर्ष की सजा
मामले की सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश एफटीएससी (पॉक्सो) आनंद प्रकाश दीक्षित ने आरोपी कन्हैया कोड़ाकू को धारा 363 के तहत दो वर्ष, 366 के तहत पांच वर्ष, धारा 376(3) के तहत 20 वर्ष और पाक्सो एक्ट के तहत 20 वर्ष की सजा सुनाई है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन