: राजेंद्रग्राम में कातिलों ने कुल्हाड़ी से काट डाला: किसी को तलवार से मारा, किसी का सिर फोड़ा, उंगलियां काटी, परिजन बोले-पुलिस ने हत्यारों को बचाने पैसे लिए, 11 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं
Anuppur Rajendragram One murdered in Umania: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में एक शख्स को कुल्हाड़ी से काट डाला गया। एक की तलवार से उंगलियां काट दी गई। किसी का सिर फोड़ दिया गया। इस तरह करीब 7 से लोगों के बीच मारपीट हुई है, लेकिन पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज नहीं की। परिजनों का आरोप है कि जब मामला बिगड़ने लगा तो पुलिस ने 5वें दिन FIR दर्ज की, लेकिन 11 दिन तक गिरफ्तारी नहीं की। पुलिस ने हत्यारों को बचाने के लिए पैसे लिए हैं। मामला राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र का है।
वारदात के 10वें दिन दादू दायल की मौत हो गई। कातिलों पर एक्शन नहीं लेने पर राजेंद्रग्राम पुलिस के खिलाफ परिजनों ने मोर्चा खोल दिया है। शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस प्रशासन रिश्वतखोर के नारे लगाए जा रहे हैं। वहीं परिजनों का बीच सड़क पर रो-रोकर बुराहाल है। मृतक के बेटे ने कहा कि पुलिस ने FIR लिखने की बजाय थाने से जाने के लिए कह दिया था।

पूरी डिटेल में कहानी जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.....
गांव की गलियों में अब भी सन्नाटा पसरा है, जहां 85 साल के बुजुर्ग का सिर फटा पड़ा था, जहां तलवार से उंगलियां कट गईं और जहां एक खून से लथपथ परिवार 11 दिन से इंसाफ के इंतज़ार में है। इस पूरी वारदात ने एक नहीं, कई सवाल खड़े कर दिए हैं – कौन हैं ये कुल्हाड़ी किलर? और क्या खाकी वाकई बेगुनाहों की रक्षक है?

23 मई की रात: जब गांव बना नरसंहार का मैदान
रात के करीब 8 बजे उमनिया गांव, थाना राजेंद्रग्राम। 85 वर्षीय दादू दयाल कोल, उनका बेटा संतोष और बेटी झमिया बाई अपने घर में थे। शांत रात में अचानक अफरा-तफरी मची – जयप्रकाश, रमेश प्रसाद और सूर्यसेन नाम के तीन व्यक्ति ललकारते हुए उनके घर पहुंचे। गालियां, धमकियां और फिर खून।
आरोपियों ने चिल्लाकर कहा,"पूनम देवी के केस में तुमने हमारे खिलाफ रिपोर्ट की थी, आज सबक सिखाते हैं!" और फिर जो हुआ, वह किसी हैवानियत से कम नहीं।

लहूलुहान घर, कटी उंगलियां और फटे सिर
झमिया बाई के बयान के अनुसार, जयप्रकाश ने कुल्हाड़ी (टंगिया) से दादू दयाल के सिर पर वार किया। सूर्यसेन ने लकड़ी काटने वाली दाउली से संतोष पर हमला किया। वहां पहुंचे पड़ोसी विनोद ने बीच-बचाव की कोशिश की तो रमेश प्रसाद ने तलवार से उसकी उंगलियां काट दीं।
वहीं, महिला आरोपियों – बैया बाई, रोशनी बाई, ठेंगरी और साधना – ने मिलकर झमिया और अन्य को गालियां दीं और हाथ-मुक्कों से पीटा। चीख-पुकार मची तो लमिया बाई और रोहित कोल ने पहुंचकर हमलावरों को भगाया।
खून में लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचे पीड़ित
घायल अवस्था में दादू दयाल, संतोष और विनोद को राजेंद्रग्राम अस्पताल लाया गया। वहां से तीनों लोगों को जिला अस्पताल अनूपपुर ले गए थे। अनूपपुर से मेडिकल कॉलेज शहडोल और शहडोल से जबलपुर रेफर कर दिए हैं। वहीं एक की हालत नाजुक थी, जिसे एम्स भेजा गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।
डॉक्टरों की रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि:
- दादू दयाल को हार्ड और शार्प ऑब्जेक्ट से सिर पर गहरी चोटें हैं।
- विनोद की उंगलियां तलवार से कट चुकी हैं।
- संतोष को सिर में ब्लंट ऑब्जेक्ट से गंभीर चोट है।
FIR दर्ज… लेकिन गिरफ्तारी शून्य !
आश्चर्य की बात यह है कि इतनी गंभीर घटना के बाद 11 दिन बीत चुके हैं और एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने आरोपियों से घूस ली, इसलिए एफआईआर करने में भी टालमटोल करती रही। जब अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट और बयान स्पष्ट मिल चुके हैं, तब आखिर पुलिस किसका इंतज़ार कर रही है?
क्या बोली राजेंद्रग्राम पुलिस ?
मामले में राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी SP शुक्ला ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 118(1), 351(3), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। घायल रायपुर में एम्स में भर्ती था, वहीं उसकी मौत हुई है। एम्स से कागज नहीं पहुंचा है। कागज आते ही मर्डर की धारा जोड़कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कुल्हाड़ी किलर कौन हैं?
इन घटनाओं से यह साफ है कि गांव में एक संगठित गुंडागर्दी चल रही है, जिसे राजनीतिक या पुलिसिया संरक्षण मिलने की आशंका है। परिवार पर यह हमला पूर्व नियोजित रूप से अंजाम दिया। हालांकि इस मामले में गिरफ्तारी के बाद ही कुछ साफ हो सकेगा कि असली कातिल कौन हैं, उन्हें इतने दिनों तक क्यों बचाया गया ?
खाकी पर दाग और कानून पर सवाल
यह सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान है। जब घायल खुद अस्पताल जाकर बयान देते हैं, मेडिकल रिपोर्ट स्पष्ट है और गवाह मौजूद हैं, तब भी कार्रवाई ना होना पुलिस की निष्क्रियता या मिलीभगत की ओर इशारा करता है। हालांकि इस अनूपपुर एसपी क्या कार्रवाई करते हैं। आने वाला समय बताएगा। परिजनों का कहना है कि राजेंद्रग्राम थाना सेटिंग से चलती है, पैसे दो और खेल खेलते रहो।

इसे भी पढ़ें- Gungun Gupta Sexy Video: देसी गर्ल गुनगुन गुप्ता का वीडियो लीक, Instagram पर फिर मचा बवाल
इसे भी पढ़ें- Desi Bhabhi Sexy Video Viral: इंडियन भाभी ने ब्लाउज से पल्लू हटाकर बिखेरा हुस्न का जलवा, बोल्ड और कर्वी फिगर देख उड़े होश
इसे भी पढ़ें- Nirahua-Amrapali Suhagrat Video: निरहुआ और आम्रपाली ने पलंग पर मचाया गर्दा, बोल्ड सीन देख हो जाएंगे मदहोश
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन