अनूपपुर में डबल मर्डर, खून से सनी लाशें : रात में महिला और पुरुष का कत्ल, कातिलों ने कुल्हाड़ी से काटा, जानिए खौफनाक कत्ल की कहानी
Anuppur Double Murder Case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक महिला और पुरुष को कातिलों ने काट डाला। धारदार हथियार से दोनों की हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह शव (Anuppur Double Murder) देखने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मामला नगर पालिका बिजुरी के वार्ड क्रमांक 7 का है।
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान सुरेंद्र सोनी (26) और लल्ली बाई गोंड (45) के रूप में की गई है। सुरेंद्र सोनी का शव सड़क किनारे मिला, जबकि लल्ली बाई गोंड की लाश घर के अंदर खून से सनी मिली। दोनों एक दूसरे के पड़ोसी थे।

नाना बोले- मार डालो-मार डालो’ की आवाजें सुनाई दीं
मृतक सुरेंद्र सोनी के नाना जगदीश सोनी ने बताया- सुरेंद्र रात में कहीं से शराब पीकर घर लौटा था। उसकी पत्नी खाना बना रही थी। कुछ ही देर में सुरेंद्र घर से बाहर निकल गया। थोड़ी देर बाद ‘मार डालो-मार डालो’ की आवाजें सुनाई दीं।
लल्लीबाई के घर में मौजूद लोगों ने किया हमला
जगदीश ने आशंका जताई कि लल्ली बाई के घर पर कुछ लोग मौजूद थे। सुरेंद्र के पहुंचने पर उन्होंने उस पर हमला कर दिया होगा। लल्ली बाई विधवा थी। बेटा ड्राइवर है, जो दो दिन पहले ट्रक लेकर बाहर चला गया। दो दिन पहले मायके गई बहू सास के मर्डर की सूचना मिलते ही लौट आई है।

बहन ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेजने से इनकार किया
सुरेंद्र सोनी की बहन नेहा सोनी ने बताया- जब तक पुलिस के बड़े अधिकारी यहां नहीं आएंगे, मैं भाई की बॉडी को ले जाने नहीं दूंगी। वहीं वार्ड पार्षद विमला पटेल ने बताया-बाहर के किसी व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।
कुल्हाड़ी से काटा गया
थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया- हत्या गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की गई है। हमला टांगी या कुल्हाड़ी से किया गया। सुरेंद्र के सिर पर धारदार हथियार से वार के कई निशान मिले हैं। पीठ और पैर पर भी घाव हैं।
Tags :
Crime News Madhya Pradesh MP Crime News Madhya Pradesh Crime Anuppur Double Murder Bijuri Murder Case Double Murder in Anuppur Axe Murder Case Anuppur Breaking News Bijuri Double Murder MP Hindi Newsसंबंधित ख़बरें
गर्लफ्रेंड को 47 सेकंड में 14 बार चाकू मारा : कंप्यूटर-ऑपरेटर के पेट-गर्दन में चोटें; आरोपी बोला- मुझे धोखा दे रही थी, देखिए LIVE VIDEO
शराब पार्टी के बाद मां समेत 3 की हत्या : बेटे ने अफेयर के शक में तड़पा-तड़पाकर मारा; अलग-अलग कमरों में शवों को लगाया ठिकाने
खुद की कनपटी पर गोली मारी, भेजा बाहर आया : बड़े भाई के सामने रायफल से की फायरिंग; 6 फीट दूर जाकर नाली में गिरा
MP के किसानों ने शिवराज सिंह का काफिला रोका : बोले- खाद नहीं मिल रहा, 15 दिन से लाइन में, BJP विधायक को जनता ने खदेड़ा, चोर-चोर कहकर भगाया
EX गर्लफ्रेंड को चाकू से काटने का VIDEO : MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा
कलमा पढ़कर गाय काटी, ईद पर दी कुर्बानी : MP में पॉलिथीन में भरकर सिर-पैर फेंके, जुलूस में कान पकड़कर माफी मांगी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन