Anuppur breaking news,
राजेंद्रग्राम में 2 लड़कियों ने पटक-पटककर पीटा : सड़क पर भिड़ी युवतियां, एक दूसरे को बाल खींच-खींचकर मारा, देखिए ये VIRAL VIDEO
Sat, Jan 17, 2026
शिवम साहू, अनूपपुर।
मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बीच सड़क पर दो युवतियां आपस में भिड़ गईं। मामूली कहासुनी देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि दोनों युवतियों ने सड़क को ही अखाड़े का मैदान बना डाला।
इसे भी पढ़ें-
IGNTU में स्टूडेंट से हैवानियत की इनसाइड स्टोरी
: लहू से सना चेहरा, टूटी नाक, आंखों में खून का थक्का, हिरोस पर बरसे लात-घूंसे-मुक्के, पढ़िए हॉस्टल की सीक्रेट फाइल
राह चलते लोग देखते रह गए और युवतियां एक-दूसरे को पटक-पटक कर बेरहमी से पीटती रहीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों युवतियों के बीच पहले तीखी बहस हुई। इसके बाद अचानक हाथापाई शुरू हो गई।
इसे भी पढ़ें-
राजेंद्रग्राम में 2 लड़कियों ने पटक-पटककर पीटा
: सड़क पर भिड़ी युवतियां, एक दूसरे को बाल खींच-खींचकर मारा, देखिए ये VIRAL VIDEO
जमीन पर गिराकर घूंसे और थप्पड़ों से पीटा
कुछ ही पलों में हालात इतने बिगड़ गए कि एक युवती ने दूसरी को जमीन पर गिराकर घूंसे और थप्पड़ों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हो गया।
इसे भी पढ़ें-
क्या एक और पत्रकार के कत्ल की थी साजिश ?
: MP-CG बॉर्डर पर जेठू-बाली और लल्लन का 'चक्रव्यूह', चारों ओर से घेरा, रॉड से कार तोड़ी, देखिए अटैक का LIVE VIDEO
घटनाक्रम का किसी राहगीर ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दोनों युवतियां एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींच रही हैं। बीच सड़क पर लड़ाई कर रही हैं, जबकि आसपास खड़े लोग सिर्फ तमाशबीन बने रहे।
इसे भी पढ़ें-
लड़ाई की वजह सामने नहीं आई
घटना की सूचना मिलने के बाद मामला राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। युवतियों के बीच विवाद की वजह क्या थी और क्या यह झगड़ा पहले से किसी रंजिश का नतीजा था। अभी लड़ाई की वजह सामने नहीं आई है।
इसे भी पढ़ें-
शहडोल में लड़की को लेकर भिड़े 2 युवक
: कपड़े उतारकर एक-दूसरे पर टूट पड़े, भीड़ बनी तमाशबीन, कलेक्ट्रेट के सामने सरेआम हंगामा
देखिए ये वायरल वीडियो