: शहडोल के दो कर्मचारी समेत 5 की मौत: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, जन्मदिन की पार्टी मनाकर घर लौट रहे थे सभी
शहड़ोल/उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में शहडोल खनिज विभाग कर्मचारी और कलेक्ट्रेट कर्मचारी सहित 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि सभी जन्मदिन की पार्टी मनाकर घर लौट रहे थे।
यह पूरी घटना जिले के पाली थाना क्षेत्र के घुनघुटी चौकी के ग्राम मझगवां की है। जहां नेशनल हाईवे 43 पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस भीषण सड़क घटना में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दो की जिला चिकित्सालय शहडोल में मौत हुई। शहडोल के हैं सभी मृतक मृतकों में शहडोल जिले के खनिज विभाग में पदस्थ पुष्पेंद्र त्रिपाठी, कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ अवनीश दुबे सहित कुल पांच लोग शामिल है। घटना रविवार रात करीब 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है। जन्मदिन की पार्टी कर लौट रहे थे यह सभी ढाबे से जन्मदिन की पार्टी मनाकर शहडोल लौट रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन