Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

: MP में दिल दहलाने वाला हादसा: इस जिले में डिलीवरी के लिए जा रही जननी एक्सप्रेस ट्रक से जा भिड़ी, गर्भस्थ शिशु समेत 5 लोगों की मौत

MP CG Times

MP CG Times / Thu, Oct 28, 2021

MP में दिल दहलाने वाला हादसा: इस जिले में डिलीवरी के लिए जा रही जननी एक्सप्रेस ट्रक से जा भिड़ी, गर्भस्थ शिशु समेत 5 लोगों की मौत
जबलपुर: सड़क हादसे में गर्भस्थ शिशु समेत 5 लोगों की मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात 12.30 बजे की है। गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए लेकर जा रही जननी एक्सप्रेस हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। महिला के भाई, देवरानी और ड्राइवर के दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। महिला, उसका पति और सास गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों का मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। पनागर TI आरके सोनी के मुताबिक NH-30 स्थित पनागर रुद्राक्ष ढाबे के सामने ट्रक (एमपी 04 एचई 6134) पहले से खड़ा था। रात करीब 12.30 बजे कटनी की ओर से आ रही जननी एक्सप्रेस (एमपी 34 डी-2786) ट्रक में पीछे से घुस गई। जननी एक्सप्रेस की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसके अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। जननी एक्सप्रेस में उमरिया में इंदबार निवासी गर्भवती रेखा बाई (25), उसके पति राजकुमार रावत (29) और सास गीता बाई (50), देवरानी पनिया बाई (19), भाई छोटू उर्फ सिपाही लाल कोल (22) और ड्राइवर विजय यादव व उसका दोस्त घुन्नू यादव (18) सवार थे। रेखा बाई को कटनी में भर्ती कराया गया था। वहां हालत बिगड़ने पर उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। पनागर पुलिस के मुताबिक हादसे में ड्राइवर विजय यादव के दोस्त घुन्नू यादव, पनिया बाई और छोटू उर्फ सिपाही लाल की मौके पर ही मौत हो गई। घुन्नू यादव का शव फंस गया था। उसे दो घंटे बाद निकाला जा सका। गर्भवती रेखा बाई, राजकुमार और गीता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बेहोश हो चुकी रेखा बाई की मेडिकल कॉलेज में डिलीवरी की कोशिश की जा रही थी, लेकिन इसी दौरान रेखा और उसके गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। चार शवों का जबलपुर मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया। हादसे की खबर पाकर सुबह ही सभी के परिजन जबलपुर पहुंच गए। पनागर पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ रोड पर लापरवाही पूर्वक वाहन खड़ा करने का मामला दर्ज कर लिया है। मौके से ट्रक ड्राइवर रीवा निवासी राजेंद्र कोल को गिरफ्तार कर लिया। वह कोलकाता से मॉल लोड कर जबलपुर आ रहा था कि ट्रक खराब हो गया। जबकि जननी एक्सप्रेस के ड्राइवर विजय यादव का पुलिस पता लगा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन