: MP में बस में आग लगने से जिंदा जले 12 लोग: डंपर और यात्री बस में टक्कर के बाद हादसा, CM ने मुआवजा और जांच के दिए आदेश
जानकारी के अनुसार, सिवा ट्रेल्स की बस बुधवार रात आठ बजे गुना से आरोन जा रही थी। 32 सीटर बस में 30-40 यात्री सवार थे। रात करीब साढ़े आठ बजे आरोन रोड पर बजरंगगढ़ में दुहाई मंदिर के पास यह हादसा हुआ है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस और डंपर में टक्कर के बाद बस पलट गई और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ यात्री कूदकर बाहर निकले और दूसरे यात्रियों को भी बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन बस के अंदर फंसे लोग भी आग की चपेट में आ गए।
यात्रियों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान
घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। कई यात्रियों ने बस के दरवाजे, खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची, लेकिन तब तक बस भीषण आग की चपेट में थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
आग तेज थी, इसलिए किसी को निकाल नहीं पाए
पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की, बस में आग की लपटें इतनी तेज निकल रही थीं कि कोई भी व्यक्ति बस के अंदर फंसे लोगों को निकालने जा भी नहीं सका। जानकारी मिलते ही गुना कलेक्टर तरुण राठी और पुलिस अधीक्षक विजय खत्री भी घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस अधीक्षक विजय खत्री ने बताया कि बस में सवार 15 लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है। वहीं, बस में फंसे 12 लोगों की शव बरामद हुए हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है, साथ ही उन्होंने मुआवजे का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ”मैंने प्रशासन को घायल यात्रियों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के साथ ही दुर्घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ… ॐ शांति।”
CM ने मुआवजा और जांच के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना जिले में हुई बस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कराई जाएगी। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जिला प्रशासन को बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन