Logo
Breaking News Exclusive
मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला

: पत्नी ने की खौफनाक कत्ल: पति के सिर पर पत्थर पटक कर उतारा मौत के घाट, जानिए क्यों दी रूह कांपने वाली मौत ?

रायपुर : उरला थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर (Murder in Urla Raipur )दी.महिला ने पति को उस समय मौत के घाट उतारा जब वह सो रहा था. उसी दौरान महिला ने पति के सिर पर पत्थर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई है.

बताया जा रहा है कि पति अक्सर मोबाइल पर दूसरी महिला से बात करता था. जिसे लेकर पति-पत्नी में विवाद होता था. पति के नहीं मानने पर महिला ने ये कदम उठाया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उरला थाना क्षेत्र में उमेश धुर्वे अपनी पत्नी इंगेश्वरी धुर्वे के साथ रहता था. दोनों पति-पत्नी बेस्ट प्राइस में काम करते थे.तभी सोमवार किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ.विवाद को मकान मालिक और पड़ोसियों ने शांत कराया. लेकिन जब रात में पति सो रहा था. तो उसकी पत्नी ने उसके सिर पर पत्थर पटक(Youth murdered in Urla Raipur) दिया. पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद सुबह जब देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने खिड़की से देखा. उस समय इंगेश्वरी अपने पति को पानी पिलाती हुई दिखाई दी. जब लोगों ने दरवाजा खुलवाया तो इंगेश्वरी ने कहानी बताई. इंगेश्वरी के मुताबिक पति ने रात को अपना सिर पत्थर पर पटक लिया. इधर सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची. पुलिस को भी महिला ने गुमराह किया. कड़ाई से पूछताछ में महिला ने हत्या करना स्वीकार किया. उरला थाना प्रभारी भरत बरेठ ने बताया कि महिला ने पुलिस को बताया कि उमेश की यह तीसरी शादी थी. दो पत्नियों की मौत हो चुकी है. जबकि आरोपी पत्नी इंगेश्वरी पहले से शादीशुदा है. मृतक के साथ उसकी दूसरी शादी हुई है. इंगेश्वरी के मुताबिक पति अक्सर दूसरी महिलाओं से बात करता था. जिसको लेकर के आए दिन विवाद होता था. घटना के दिन भी इसी बात पर विवाद हुआ और उसने पत्थर मारकर हत्या कर दी.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन