: अवैध संबंध में खौफनाक कत्ल: शादी से पहले EX गर्लफ्रेंड ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट, कातिल महिला समेत पति औऱ चचेरा भाई गिरफ्तार
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा में बीते दिनों पुलिस को पोकडेगा गांव में एक अधजला शव मिला था. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. जांच के दौरान हत्या कर शव को जलाने की बात सामने आई थी. जिसके बाद पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही थी.
सोमवार को इस मामले में पुलिस को अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिल गई. बताया जा रहा है कि मृतक युवक की शादी होने वाली थी. लेकिन युवक का महिला से अनैतिक संबंध था. पूर्व प्रेमिका ने पति और चचेरे भाई के साथ मिलकर युवक की हत्या की. (Blind murder mystery solved in Lailunga ) पुलिस ने बताया कि ''अधजली लाश की पहचान सत्यनारायण पैकरा के रूप में हई. वह जशपुर जिले का निवासी था. मृतक का महिला के साथ संबंध था. घर में भी आना-जाना था. पुलिस ने महिला से पूछताछ शुरू की. महिला ने बताया कि मृतक उसे परेशान करता था. उसके पति के ना रहने पर घर भी आता जाता था. जिससे महिला परेशान थी. इसी बीच महिला ने अपने पति और चचेरे भाई के साथ उसकी हत्या का प्लान बनाया. तीनों ने मिलकर सत्यनारायण पैकरा की डंडे से मारकर हत्या कर दी. सबूत मिटाने के लिए लाश को जलाने की कोशिश की. फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला और उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है. महिला का पति रघुनंदन पैकरा फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन