: Bilaspur: अरपा नदी पुल के नीचे मिली युवक की लाश, शरीर पर चोट के निशान मिले, हत्या कर फेंकने की आशंका
अरपा नदी पुल के नीचे मिला शव - फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अरपा नदी के पुल के नीचे एक युवक की लाश मिली है। युवक के शरीर पर चोट के निशान है, जिसको लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसका कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों ने अरपा नदी पुल के नीचे एक युवक की लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक की पहचान करने के लिए आसपास के लोगों से जानकारी ली, लेकिन पता नहीं चल सका। युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। उसे देखकर हत्या की आशंका है। हालांकि अभी कुछ स्पष्ट नहीं है।
पुलिस के अनुसार, हो सकता है युवक शराब के नशे के कारण पुल से नीचे गिर गया हो। जिसके कारण चोट लगने से उसकी मौत हुई है। अभी तक मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सही जानकारी हो पाएगी। युवक की शिनाख्तगी का प्रयास किया जा रहा है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन