: गिरफ्तारी या VIP खातिरदारी: CM भूपेश के पिता नंदकुमार बघेल ने गिरफ्तारी के बाद इंस्पेक्टर की टेबल पर खाया खाना, अब ये क्या बोल रहे यूजर्स ?
कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि यह सब दिखावा है. क्या आम कैदी के साथ ऐसा व्यवहार देखने को मिलता है ? इसका क्या मतलब निकाला जाए ? गिरफ्तारी नहीं, गिरफ्तारी का नाटक है यह सब. ब्राह्मणों को बेवकूफ बनाने के लिये नाटक हो रहा है.
इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा था कि हमारे राजनीतिक विचार और मान्यताएं भी बिल्कुल अलग-अलग हैं. एक पुत्र के रूप में मैं उनका सम्मान करता हूं, लेकिन एक मुख्यमंत्री के रूप में उनकी किसी भी ऐसी गलती को माफ नहीं किया जा सकता, जो सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने वाली हो. उनकी सरकार में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है फिर चाहे वो मुख्यमंत्री के 86 साल के पिता ही क्यों न हो.
बता दें कि बीते महीने सामाजिक कार्यकर्ता नंद कुमार बघेल UP के दौरे पर गए हुए थे. इस दौरान लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बघेल ने कहा था कि जिसका वोट, उसी की सरकार. उन्होंने आगे बताया कि ब्राह्मण विदेशी हैं, जिस तरह अंग्रेज यहां से गए, वो भी यहां से जाएंगे. ब्राह्मण सुधर जाएं, या तो जाने के लिए तैयार रहें. उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों से इसलिए नाराजगी है, कि वह विदेशी हैं. हमारे सारे अधिकार छीन रहे हैं. बघेल ने कहा था कि गांवों में भी अभियान चलाकर उनका बहिष्कार करेंगे.
सीएम बघेल के पिता नंदकुमार बघेल पर एक वर्ग विशेष के खिलाफ कथित विवादित बयान पर FIR दर्ज कर ली गई है. जहां रायपुर डीडी नगर थाने में पुलिस ने आईपीसी की धारा 505 और 153 (क) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. अब नंदकुमार बघेल को गिरफ्तार कर 14 दिनों के लिए न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है.
इसे भी पढ़ें- India vs England 4th Test: टीम इंडिया को 50 साल बाद मिली जीत, इंग्लैंड को सीरीज के चौथे मैच में 157 रनों से हराया
इसे भी पढ़ें- बूस्टर शॉट: भारत में नागरिकों को Corona Vaccine की दूसरी डोज नहीं लग पाई, इधर एक्सपर्ट ने चौथी डोज की बता दी जरूरत
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट : युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
गरबा ड्रेस में सिगरेट पीने और गन कल्चर दिखाने पर बवाल : लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग
PM के बर्थडे पर माइनिंग अफसरों का सेवा कांड ? : मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन