Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: एक महिला भी मारी गई, हथियार और शव बरामद

मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: एक महिला भी मारी गई, हथियार और शव बरामद

Sukma Police-Naxalite encounter commander and woman killed: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को पुलिस और डीआरजी के जवानों ने 5 लाख के इनामी नक्सली समेत 2 को मार गिराया। इसमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। जवानों ने नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ कुकानार थाना क्षेत्र के पुसगुन्ना जंगल में हुई।

मिली जानकारी के मुताबिक सुकमा डीआरजी और पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि नक्सल संगठन के बड़े कैडर मौजूद हैं। सूचना पर जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। दोपहर करीब 2 बजे जवानों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवानों ने कमांडर बामन को मार गिराया

इस दौरान जिला पुलिस बल और डीआरजी की संयुक्त टीम ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों ने पत्थरों और पेड़ों के पीछे छिपकर जवाबी फायरिंग की। मारे गए नक्सलियों में एक की पहचान पेडारस एलओएस (स्थानीय संगठन दस्ता) कमांडर बामन के रूप में हुई है।

कमांडर बामन पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वहीं, मुठभेड़ में शामिल महिला नक्सली के शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मौके से एक इंसास राइफल, एक 12 बोर राइफल समेत अन्य हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। घने जंगलों का फायदा उठाकर नक्सली भाग निकले हैं।

4 दिन पहले 7 नक्सली ढेर

चार दिन पहले बीजापुर जिले के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में जवानों ने सेंट्रल कमेटी सदस्य गौतम उर्फ ​​सुधाकर और तेलंगाना कमेटी सदस्य भास्कर समेत 7 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए सुधाकर पर 1 करोड़ और भास्कर पर 45 लाख का इनाम था। सुधाकर छुट्टी मनाकर जंगल लौटा था, तभी मुठभेड़ में मारा गया।

नक्सलियों के शवों के पास से स्वचालित हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। सुधाकर का शव 5 जून को पहली मुठभेड़ के बाद बरामद किया गया था। यह वही सुधाकर है, जिसने दंडकारण्य क्षेत्र में नक्सल शिक्षा केंद्र शुरू किए थे। 6 जून को तेलंगाना स्टेट कमेटी से जुड़े नक्सल कमांडर भास्कर को मार गिराया गया था।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन